नई दिल्ली: भरोसा दिलाया कि सरकार इन वर्गों के आरक्षण में क्रीमीलेयर को लागू नहीं करेगी। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि सामाजिक न्याय सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार किसी वर्ग के साथ कोई अन्याय नहीं होने देगी।
भाजपा के एससी-एसटी सांसदों का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री मोदी से शुक्रवार को मिलने पहुंचा था। इस दौरान उन्होंने आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के संदर्भ में एक ज्ञापन भी सौंपा और इससे संबंधित फैसले पर विचार करने की मांग की। प्रधानमंत्री ने इस पर विचार करने के आश्वासन के साथ स्पष्ट किया कि सरकार किसी भी कीमत पर इन वर्गों के आरक्षण में क्रीमीलेयर संबंधी नियम लागू नहीं होने देगी।
पीएम ने प्रतिनिधिमंडल से कहा, ‘जो भी इन दोनों वर्गों के हित में होगा, सरकार उसी के अनुरूप इस मामले में फैसला करेगी।’ प्रतिनिधिमंडल में शामिल हिमाचल के राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने बताया कि पीएम ने कहा है कि क्रीमीलेयर पर कोर्ट ने कोई निर्णय नहीं दिया है। जस्टिस बीआर गवई ने इस संदर्भ में सिर्फ टिप्पणी की थी। एनडीए, भाजपा और दलित-आदिवासी नेताओं में सहमति है, जबकि एससी-एसटी में उपवर्गीकरण कर आरक्षण को बांटने पर इनकी राय बंटी हुई है।सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए निर्णयों के बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में उच्चतम न्यायालय के उस हालिया फैसले पर विस्तृत चर्चा हुई जिसमें एससी और एसटी के लिए आरक्षण के संबंध में कुछ सुझाव दिए गए थे।
उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का यह सुविचारित मत है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार डॉ. आंबेडकर के दिए संविधान के प्रावधानों के प्रति प्रतिबद्ध है।
वैष्णव ने कहा, ‘‘बी आर आंबेडकर के दिए संविधान के अनुसार, एससी-एसटी आरक्षण में ‘क्रीमी लेयर’ के लिए कोई प्रावधान नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि एससी-एसटी आरक्षण का प्रावधान संविधान के अनुरूप होना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या यह मुद्दा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री या प्रधानमंत्री द्वारा उठाया गया था, वैष्णव ने कहा कि यह मंत्रिमंडल का सुविचारित मत है।
आरक्षण पर PM का आश्वासन: SC-ST कोटे में क्रीमीलेयर नहीं होगा
Latest Articles
श्रीलंका में भारतीय समुदाय के लिए प्रवासी नागरिक योजना को छठी पीढ़ी तक बढ़ाया...
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिल समुदाय के साथ संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से कई...
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जाए म्युंग तीन दिन की भारत यात्रा पर दिल्ली...
नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जाए म्युंग तीन दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रपति ली की यह पहली भारत...
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 2,500 से अधिक कारीगरों को एआई से प्रशिक्षित किया...
नई दिल्ली। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत 2,500 से अधिक लाभार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उपकरणों के माध्यम...
53.5 लाख एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति; 39,000 पीएनजी उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लौटाए
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा कि घरेलू एल पी जी सिलेंडर की आपूर्ति बुकिंग की तुलना में सामान्य है। कल 53.50 लाख से...
ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली
रुद्रप्रयाग। आस्था और श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली आज शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ से विधिवत पूजा-अर्चना...

















