30.1 C
Dehradun
Thursday, July 16, 2026


spot_img

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सोल में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून से मुलाकात की

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश के बीच भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को और मजबूत करने की आवश्‍यकता पर बल दिया है। उन्‍होंने कहा कि समान मूल्यों और आपसी विश्वास वाले देशों को और अधिक निकटता से मिलकर काम करना चाहिए। सियोल में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून के साथ बैठक के दौरान उन्होंने यह बात कही। विदेश मंत्री ने कहा कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिदृश्‍य में विश्वसनीय साझेदारों के बीच सहयोग पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।

विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने दोनों देशों के बीच राजनीतिक, पोत निर्माण, व्यापार, निवेश, रक्षा, प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा, संस्कृति और आपसी संबंधों के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा की। इस दौरान स्टार्टअप, फिनटेक और बहुपक्षीय मंचों पर अवसरों के बारे में भी चर्चा की गई। उन्होंने दोनों देशों के संबंधित क्षेत्रों और विश्व स्तर पर विकास से जुडे पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया। डॉ जयशंकर ने कहा कि भारत आपसी संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए दक्षिण कोरिया की प्रतिबद्धता का सम्मान करता है। उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग को और सुदृढ करने के उद्देश्य से सार्थक चर्चाओं की प्रतीक्षा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फर्जी आईपीएस ऑफिसर चढ़ा दून पुलिस के हत्थे, खुद को वरिष्ठ अधिकारी बताकर अभियुक्त...

0
देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह खुद को गृह...

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने परियोजना निर्माण के विभिन्न...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को मजबूत करने के लिए सीएसआर के...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्टार्टअप, कौशल विकास और कृषि प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि को मजबूत...

प्रधानमंत्री मोदी भारत की पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन...

व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत ने ब्रिटेन को किया 14 करोड़...

0
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत से ब्रिटेन को 14 करोड़ डॉलर का सामान निर्यात किया...