14.4 C
Dehradun
Monday, February 16, 2026


spot_img

राज्य लोक सेवा आयोग से शिक्षा विभाग को मिले तीन दर्जन अधिकारी  

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 के तहत विद्यालयी शिक्षा विभाग को लगभग तीन दर्जन अधिकारी मिले हैं। इन चयनित अधिकारियों की नियुक्ति से शिक्षा विभाग में जहां प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी वहीं विभागीय परियोजनाओं एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पीसीएस परीक्षा में चयनित सभी उम्मीदवारों को बधाई देते हुये उनसे प्रदेश के विकास में योगदान की अपेक्षा की।
जम्मू-कश्मीर प्रवास पर गये प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 में चयनित उम्मीदवारों व उनके परिजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा (पीसीएस) परीक्षा में युवाओं का चयन उनके अथक प्रयासों का नतीजा है। परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने न सिर्फ अपने सपनों को साकार किया बल्कि अपने परिवार और समाज का भी गौरव बढ़ाया है। डॉ. रावत ने कहा कि आयोग की प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा परीक्षा के परिणाम आने से प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा विभाग को 32 अधिकारी मिले हैं। जिसमें उप शिक्षा अधिकारी, स्टॉफ ऑफिसर एवं विधि अधिकारी के पद शामिल हैं।  साथ ही सहकारिता विभाग में भी सहायक निबंधक के पदों पर भी अधिकारियों को चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि इन पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति से जहां विभाग में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आयेगी वहीं विभागीय परियोजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन भी धरातल पर हो सकेगा। डॉ. रावत ने कहा कि पीसीएस परीक्षा में चयनित अधिकारी अपनी प्रतिभा और योग्यता के दम पर उत्तराखंड को एक समृद्ध और विकसित राज्य बनाने में अपनी अहम भूमिका निभायेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

टी20 में भारत ने पाकिस्तान पर लगाया जीत का छक्का, कोलंबो में 61 रन...

0
कोलंबो: टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी...

‘भारत के पास AI सुपरपावर बनने की पूरी क्षमता’, OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन...

0
नई दिल्ली: चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के CEO सैम ऑल्टमैन ने भारत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि...

बाबुलनाथ मंदिर विवाद पर ‘सुप्रीम’ फैसला, साधु को खाली करना होगा कब्जा; पर मिली...

0
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर से जुड़े कब्जा विवाद में 75 वर्षीय साधु को मंदिर परिसर का हिस्सा खाली करने...

प्रदेशभर में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाहीः डीजीपी

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशानुसार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु...

देहरादून में “फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’’ का आयोजन

0
देहरादून। देहरादून में “फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल” के 61वें संस्करण का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र...