16.9 C
Dehradun
Monday, February 16, 2026


spot_img

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, 40-40 नेता शामिल

जम्मू: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस व भाजपा ने अपने-अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। दूसरे चरण के नामांकन संपन्न होने के साथ भाजपा और कांग्रेस ने 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें भाजपा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ, गृह मंत्री अमित शाह जैसे दिग्गज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका आदि प्रचार करेंगे। हालांकि दोनों दलों की ओर से पहली सूची की तुलना में दूसरी में खास बदलाव नहीं किया गया है।
राहुल गांधी ने संगलदान रामबन और डोरू (अनंतनाग) से गत दिवस रैलियां कर प्रचार की शुरुआत कर दी है। वहीं, केंद्रीय मंत्री अमित शाह 6-7 सितंबर को जम्मू में पार्टी के घोषणा पत्र और कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत कर प्रचार की शुरुआत करेंगे। किश्तवाड़ में वीरवार को वरिष्ठ नेता अनुराग सिंह ठाकुर भी पहुंचे थे। आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू कश्मीर में कई रैलियां करना प्रस्तावित है। इसमें कई संभावित विधानसभा क्षेत्रों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
कांग्रेस के स्टार प्रचारक: मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, के.सी. वेणुगोपाल, अजय माकन, अंबिका सोनी, भरतसिंह सोलंकी, तारिक हमीद कर्रा, सुखविंदर सिंह सुक्खू, पवन खेड़ा, गुलाम अहमद मीर, सचिन पायलट, मुकेश अग्निहोत्री, चरणजीत सिंह चन्नी, सलमान खुर्शीद, सुखजिंदर सिंह रंधावा, सैयद नासिर हुसैन, विकार रसूल वानी। रजनी पाटिल, राजीव शुक्ला, मनीष तिवारी, इमरान प्रतापगढ़ी, किशोरी लाल शर्मा, प्रमोद तिवारी, रमन भल्ला, ताराचंद, चौधरी लाल सिंह, इमरान मसूद, जयराम रमेश, सुप्रिया श्रीनेत, कन्हैया कुमार, मनोज यादव, दिव्या मदेरणा, शाहनवाज चौधरी, नीरज कुन्दन, अमरेन्द्र सिंह राजा वारिंग, राजेश लिलोठिया, अलका लांबा, श्रीनिवास बी.वी का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

टी20 में भारत ने पाकिस्तान पर लगाया जीत का छक्का, कोलंबो में 61 रन...

0
कोलंबो: टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी...

‘भारत के पास AI सुपरपावर बनने की पूरी क्षमता’, OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन...

0
नई दिल्ली: चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के CEO सैम ऑल्टमैन ने भारत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि...

बाबुलनाथ मंदिर विवाद पर ‘सुप्रीम’ फैसला, साधु को खाली करना होगा कब्जा; पर मिली...

0
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर से जुड़े कब्जा विवाद में 75 वर्षीय साधु को मंदिर परिसर का हिस्सा खाली करने...

प्रदेशभर में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाहीः डीजीपी

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशानुसार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु...

देहरादून में “फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’’ का आयोजन

0
देहरादून। देहरादून में “फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल” के 61वें संस्करण का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र...