देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि पेंशन योजना के आवेदन सात दिन से अधिक लम्बित रखने पर सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही होगी। सोमवार को यहां जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला समाज कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी प्रातः 10 बजे सर्वे चैक स्थित जिला समाज कल्याण कार्यालय पंहुचे। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही पेंशन ब्लॉक वार आवेदन की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की स्थिति का अवलोकन किया।
साथ ही समाज कल्याण विभाग की अन्य योजनाओं के आवेदन की जानकारी तथा प्रगति जानी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी भी योजना का आवेदन लंबित न रहे, यह सुनिश्चित कर लें। आवेदन लंबित रखने पर संबंधित के विरुद्ध होगी कार्यवाही। पैंशन संबधी कोई भी आवेदन एक सप्ताह से अधिक लंबित ना रहे यह सुनिश्चित कर लिया जाए। आवेदन में कमियां पाए जाने की सूचना आवेदक को समयबद्ध दी जाए। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण कार्यालय में आने वाले लोगों से वार्ता की, उनकी समस्या सुनते हुए समाज कल्याण अधिकारी को शाम तक समस्या का निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पेंशन योजना के आवेदनों 15 से 18 दिन, लंबित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पेंशन संबंधी आवेदनों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी की पैंशन योजना के आवेदन 7 दिन से अधिक लंबित रखने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण कार्यालय में अभिलेखों का ठीक से रख रखाव न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, अभिलेखों का ठीक प्रकार से रखरखाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम अनुसूचित जाति अनुदय ऋण, योजना के आवेदन की जानकारी लेते हुए योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि ब्लॉक स्तर पर समन्वय करते हुए निर्देशों से अवगत करा दिया जाए, कि किसी भी योजना का आवेदन निर्धारित समय अवधि में निस्तारण करें तथा अभिलेखों का रखरखाव ठीक प्रकार से किया जाए। साथ ही निर्देशित किया कि ब्लॉक स्तर के कार्यालय के कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ऑफलाइन प्राप्त होने वाले आवेदनों पर प्राप्ति तिथि अंकित हो तथा अभिलेखों का विवरण उल्लिखित हो। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।
पेंशन योजना के आवेदन 7 दिन से अधिक लंबित रखने पर होगी कार्यवाहीः डीएम
Latest Articles
फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...
प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...
RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...
सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...















