देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नैनीताल के हल्द्वानी के गौलापार में स्थित इंदिरा गाँधी अर्न्तराष्ट्रीय स्पोर्टस कॉम्पलेक्स की सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्यों के निर्णय के सम्बन्ध में तत्काल एक बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) के तहत जिलाधिकारी को 1 करोड़ रूपये तक के कार्य तथा सम्बन्धित मण्डलायुक्त को 5 करोड़ रूपये तक योजना की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के अधिकार के प्रस्ताव पर अनुमोदन दिया है।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण के विभिन्न प्रस्तावों पर अनुमोदन दिया है। मुख्य सचिव ने विभिन्न जनपदों व रेखीय विभागों को उनकी मांग के अनुसार स्वीकृत की गई 287.48 करोड़ धनराशि पर कार्योत्तर अनुमोदन दिया है। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने पेयजल निगम, पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण विभाग व यूपीसीएल को एसडीआरएफ से वित्तीय वर्श 2024-25 में आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण हेतु 95 करोड़ की धनराशि आवंटित किये जाने के प्रस्ताव को भी अनुमोदन दिया है। मुख्य सचिव ने जनपद देहरादून के सहस्त्रधारा मोटर मार्ग के 4 किमी0 चौनेज 3.300 में 48.00 मी0 स्पान स्टील गर्डर सेतु के अपस्ट्रीम में बाढ़-भूस्खलन से बचाव हेतु सुरक्षात्मक कार्य, जनपद उत्तरकाशी के नौगांव-सुनारा-कोटियालगांव मोटर मार्ग के 5 किमी० में क्षतिग्रस्त प्रतिधारक दीवार का सुरक्षात्मक कार्य, उत्तरकाशी के विकासखण्ड नौगांव अन्तर्गत पत्थरगाड- नन्दगांव मोटर मार्ग के 1 कि०मी० में सुरक्षात्मक कार्य, एस०डी०एम०एफ० वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत पौन्टी-मोल्डा मोटर मार्ग के 2 कि०मी० में सुरक्षात्मक कार्य, जनपद नैनीताल के भीमताल में अमृतपुर स्थित डहरा पुल के एबेटमेंट की भूकटाव हेतु प्लम ब्लॉक का सुरक्षात्मक कार्य, नैनीताल बाईपास मोटर मार्ग मुख्य जिला मार्ग में ड्रेनेज सुधारीकरण एवं सुरक्षात्मक कार्य, जनपद चमोली के नंदप्रयाग- घाट- सुतो केनाल मोटर मार्ग के चौनेज 14. 000 एवं 14.025 का सुरक्षात्मक कार्य, श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग , छोटी लिंचोली, कुबेर ग्लेशियर, छानी कैंप में हुए भूस्खलन एवं बादल फटने से प्रभावित पैदल मार्ग का सुरक्षात्मक कार्य, जनपद उत्तरकाशी की मोरी विकासखंड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नीचे बाढ़ सुरक्षा कार्य, सितारगंज में राज्य स्तरीय इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क की सूखी, बेगुल नदी से सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा योजना जैसे विभिन्न प्रस्तावो पर अनुमोदन दिया है। बैठक में सचिव आपदा प्रबन्धन विनोद कुमार सुमन सहित आपदा प्रबन्धन, लोक निर्माण, जल संस्थान, सिचाई व अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी तथा जिलों के जिलाधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य सचिव ने एसडीआरएफ एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण के विभिन्न प्रस्तावों पर अनुमोदन दिया
Latest Articles
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने...
झांसी से गिरधारी लाल साहू और बरेली से भतीजा सतेंद्र राठौर गिरफ्तार
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी...
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...















