देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को गढ़ीकैंट में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रदेश में अबतक के सबसे विशाल निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निर्माणाधीन अत्याधुनिक सामुदायिक भवन के निर्माण से संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को 15 जनवरी तक निर्माण कार्य को पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कैबिनेट मंत्री ने तेजी से चल सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य के लिए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को शाबाशी भी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस विशाल सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर गढ़ीकैंट क्षेत्र के लोगों शादी विवाह सामाजिक कार्यों के लिए वरदान साबित होगा। मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी करती है। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी 2023 को इस विशाल सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया गया था और 15 जनवरी 2024 इस भव्य सामुदायिक भवन को क्षेत्र की जनता को समर्पित किया जायेगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ीकैंट क्षेत्र में विगत दिनों बरसात के कारण गढ़ी डाकरा को जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग का भी मौका मुआयना कर मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल मार्ग को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान ईई एमडीडीए सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जितेंद्र त्रिपाठी, विष्णु गुप्ता, मनोज क्षेत्री, ज्योति कोटिया, प्रभा शाह, सारिका खत्री, एई शशांक सक्सेना, मुकेश आदि उपस्थित रहे।
गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को किया जाएगा लोकार्पण
Latest Articles
जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक, आन्ध्रप्रदेश, गोआ या तेलंगाना में लोकसभा की...
महिला आरक्षण बिल लागू करने के लिए संसद का बजट सत्र तीन दिन बढ़ाया...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण...
पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज, विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का जोरदार जनसंपर्क...
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले शीर्ष नेता राज्य भर में जोर-शोर से जनसंपर्क...
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व
देहरादून। धामी सरकार ने प्रदेश में दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी की है। रविवार को सरकार ने सात और लोगों को दायित्व बांटे हैं।...
भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने...
देहरादून। भारतीय सेना के जवानों और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने संयुक्त रूप से गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक...

















