चमोली। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में गुरुवार की सुबह हड़कंप मच गया। यहां राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में भीषण आग लग गई। तड़के शॉर्ट सर्किट से आग लगते समय कई बच्चे वहां सोए हुए थे। आग की ऊंची लपटें से हुई तपिश से छात्रों की नींद खुल गई और उन्होंने भाग कर जान बचाई। बताया गया कि बिल्डिंग हाल जो कि टिन और फाइबर का बना हुआ है इस फैब्रिकेटेड हाल में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। हाल के कुल चार पार्ट बने हुए हैं, जिसमें तीन भाग में बच्चे रात में सोते हैं। चौथे भवन के चौथे हिस्से में बच्चों के रजाई गद्दे, सामान तथा खेल का सामान रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि उसी स्टोर वाले कमरे से आग शुरू हुई. देखते ही देखते पूरे फैब्रिकेटेड हाल में लग गई, जिससे पूरे विद्यालय में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान घटना की सूचना विद्यालय प्रबंधन द्वारा थाना गैरसैंण पुलिस और फायर सर्विस को दी गयी। बताया गया कि नवोदय विद्यालय परिसर में टिन और फाइबर से बने हॉल में पार्टीशन कर बनाये गये चार कमरों वाले एक भवन में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क गई। इस दौरान भवन के तीन कमरों में बच्चे सो रहे थे। अग्निकांड के समय वहां करीब 50 छात्र और स्टाफ के लोग थे। गनीमत रही कि अन्य कमरों के आग पकड़ने से पहले सभी बच्चे कमरे खाली कर बाहर भाग गये।
Latest Articles
लोकलुभावन नीतियों से नहीं, निर्माण-तकनीक से आगे बढ़ेगा देश, बजट में ग्लोबल पॉवर बनने...
नई दिल्ली। केंद्रीय बजट में इस बार लोकलुभावन घोषणाओं नहीं दिखीं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए इस बजट में एक विजन...
लाल आतंक’ का होगा स्थायी खात्मा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए बजट...
नई दिल्ली। देश में नक्सलवाद के खात्मे की तिथि 31 मार्च 2026 रखी गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कह चुके हैं कि...
सीआरपीएफ के बजट में वृद्धि तो BSF में कटौती, कम हो गया पीएम की...
नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लिए मिला-जुला आवंटन दिखा। सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, असम राइफल्स और एनएसजी के...
एसआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की...
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में चल रही मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को चुनौती देते हुए सुप्रीम...
केन्द्रीय बजट में शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य व कौशल विकास पर फोकसः डॉ. धन सिंह...
देहरादून। सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026-27 का स्वागत...
















