13.2 C
Dehradun
Tuesday, February 3, 2026


spot_img

मुख्य सचिव ने पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना की समीक्षा की

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेश सहायता योजना के तहत महिला एवं बाल कल्याण विभाग को विभिन्न जनपदों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल निर्माण की डीपीआर 30 सितम्बर, पर्यटन विभाग को प्रतिष्ठित पर्यटक केन्द्रों के विकास से सम्बन्धित लगभग 250 करोड़ की धनराशि के प्रोजेक्ट के प्रस्ताव 15 अक्टूबर, परिवहन विभाग को लगभग 100 करोड़ की धनराशि के पुराने वाहनों के स्क्रैपिंग प्रस्ताव दिसम्बर, उद्योग एवं आवास विभाग को लगभग 100 करोड़ के औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने प्रस्ताव 31 अक्टूबर, राजस्व एवं कृषि विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों भूमि रिकॉर्ड सम्बन्धित सुधारों व आधुनिकीकरण से सम्बन्धित लगभग 505 करोड़ के प्रस्ताव जल्द से जल्द भारत सरकार को प्रेषित करने की डेडलाइन दी है।
सचिवालय में पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सम्बन्धित विभागों को राज्य की विशेष सहायता योजना तहत पूंजी निवेश के सभी प्रोजेक्ट की डीपीआर व प्रस्तावों पर तत्परता से कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा पर प्रस्ताव भारत सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन, सचिव दिलीप जावलकर, एस एन पाण्डेय, अपर सचिव पूजा गर्ब्याल, नितिन भदौरिया व विजय जोगदण्डे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

बलूचिस्तान में फिर भड़की हिंसा, डर के साए में कट रही लोगों की जिंदगी

0
बलूचिस्तान: पाकिस्तान का सबसे बड़ा लेकिन उपेक्षित प्रांत बलूचिस्तान एक बार फिर हिंसा की आग में जल रहा है। बलूच लड़ाके के हमलों और...

‘मेक इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ घटा’, अमेरिकी शुल्क कम करने के एलान पर...

0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन में बातचीत की और एक्स पर जानकारी दी कि अमेरिका ने...

सीबीआई जांच के लिए टीम पहुंची उत्तराखंड, अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा...

0
देहरादून: पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के वायरल ऑडियो से उपजे विवाद के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में...

हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन से निपटने पर मंथन

0
देहरादून। हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते भूस्खलन जोखिम और सुरक्षित विकास की चुनौती को ध्यान में रखते हुए उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र द्वारा...

उत्तराखंड का रेल बजट 2014 के बाद रिकॉर्ड 26 गुना अधिक हुआ

0
देहरादून। केंद्रीय रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री व इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौ़द्यौगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी देहरादून)...