24.2 C
Dehradun
Monday, August 24, 2026


spot_img

जम्मू-कश्मीर के रियासी में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, कई दहशतगर्द घिरे

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर शुक्रवार को दहशतगर्दों ने अपने नापाक मंजूबों को अंजाम देने की हिमाकत की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक रियासी के शिकारी इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग जारी है।
सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। बताया जा रहा है कि इलाके में कई आतंकी फंस गए हैं। इससे पहले दो दिन चले मुठभेड़ में 13 सितंबर को राइजिंग स्टार कोर के जवानों ने खंडारा कठुआ में चल रहे ऑपरेशन में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया था। जवानों ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे।
वहीं, पिछले सप्ताह सुरक्षाबलों ने विधानसभा चुनावों में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए सुरनकोट तहसील में आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स के एक मददगार को गिरफ्तार किया था। उसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक व ग्रेनेड मिले थे। इनमें विस्फोटक पदार्थ से भरी एक क्रिकेट बाल भी बरामद हुई थी। जिसका वजन करीब 100 ग्राम था। मददगार की पहचान राजोरी जिले की नौशेरा तहसील के गांव दरियाला निवासी मोहम्मद शब्बीर (25) के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, शब्बीर नियंत्रण रेखा के उस पार पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में मौजूद आतंकी हैंडलर अजीम खान उर्फ मुदीर के सीधे संपर्क में था और उसके निर्देश पर सुरनकोट कस्बे से विस्फोटकों की खेप लेने पहुंचा था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार

0
नई दिल्ली।  ब्रिक्‍स खेल मंत्रियों की बैठक का समापन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हो गया। इसमें ब्रिक्‍स खेल संयुक्‍त घोषणा पत्र सर्वसम्‍मति...

नाथूला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न, 464 श्रद्धालु हुए शामिल

0
नई दिल्ली। सिक्क्मि के नाथूला दर्रे के रास्‍ते से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा आज संपन्‍न हो गई। इसके माध्‍यम से 464 तीर्थ यात्रियों...

प्रधानमंत्री मोदी ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र से नवाचार की वैश्विक छवि बनाने का आग्रह...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र...

आईसीएआर महानिदेशक ने मृदा डेटाबेस को कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया

0
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो द्वारा...

गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे। दो दिवसीय यह...