मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विधानसभा चुनाव से पहले दो दिन के महाराष्ट्र दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे में वह राज्य के चार अलग-अलग क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से मिलकर राजनीति की नब्ज टटोलेंगे। महाराष्ट्र में नवंबर में चुनाव होने की संभावना है।
महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि शाह 24 एवं 25 सितंबर को महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। मंगलवार को वह नागपुर, छत्रपति संभाजी महाराज नगर और बुधवार को कोल्हापुर एवं नासिक में पार्टी के क्षेत्रीय नेताओं के साथ बैठकें करेंगे।
गौरतलब है कि राजनीतिक एवं प्रशासनिक दृष्टि से महाराष्ट्र को पांच भागों में बांटा गया है। ये क्षेत्र विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र, उत्तर महाराष्ट्र एवं कोंकण के नाम से जाने जाते हैं। हाल ही में गणेशोत्सव के दौरान अमित शाह मुंबई में थे। मुंबई को कोंकण क्षेत्र का केंद्र माना जाता है। यहां शाह ने मुंबई-ठाणे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी।
क्षेत्रवार हो रही इन मुलाकातों के बाद ही महायुति में सीट बंटवारे के घोषणा नवरात्र शुरू होते ही हो जाने की संभावना है। महायुति (राजग) में भाजपा के साथ शिवसेना शिंदे गुट, राकांपा अजीत पवार गुट एवं कुछ छोटे दल शामिल हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में महायुति का मुकाबला विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (मविआ) के साथ होना है।
दो दिन महाराष्ट्र की नब्ज टटोलेंगे अमित शाह, चुनाव की घोषणा से पहले अहम दौरा
Latest Articles
अमरीका और ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, पश्चिम एशिया संघर्ष के तत्काल समाधान...
नई दिल्ली। अमरीका और ईरान के एक-दूसरे पर नए मिसाइल हमलों से व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। नए हमलों से अन्य...
राष्ट्रमंडल खेलों में नीरज चोपड़ा समेत तीन भारतीय भाला फेंक और दो ट्रिपल जंप...
नई दिल्ली। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए। रोहित...
संसद ने वंदे मातरम् को राष्ट्रगान के समान वैधानिक संरक्षण प्रदान करने वाला विधेयक...
नई दिल्ली। संसद ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में संशोधन के...
पश्चिम एशिया की स्थिति की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति की बैठक हुई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को...
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 676 करोड़...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर लाईटों की स्थापना, पेयजल, विद्युत आपूर्ति के साथ ही...

















