देहरादून। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने केन्द्रीय विद्यालय, भेल रानीपुर, हरिद्वार के आरोपी प्रधानाचार्य को शिकायतकर्ता से 30,000 रु. की रिश्वत मांगने एवं स्वीकार करने के दौरान गिरफ्तार किया।
सीबीआई ने केन्द्रीय विद्यालय, भेल, रानीपुर, हरिद्वार के आरोपी प्रिंसिपल के विरुद्ध एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया, जिसमें आरोप है कि आरोपी ने केन्द्रीय विद्यालय, भेल, रानीपुर, हरिद्वार में गार्ड, स्वीपर एवं माली जैसे संविदा कर्मचारियों से उनकी नौकरी जारी रखने के लिए उनके पर्यवेक्षक के माध्यम से 10,000 रु. प्रति माह की रिश्वत मांगी थी।
आरोपी प्रिंसिपल ने पिछले 10 महीनों के लिए 08 कर्मचारियों हेतु 80,000 रु. की रिश्वत की मांग की (लगभग 1,000 रु. प्रति व्यक्ति प्रति माह)। परस्पर बातचीत के पश्चात, आरोपी, रिश्वत की राशि को 50,000-60,000 रु. तक कम करने पर सहमत हो गया। सीबीआई ने जाल बिछाया एवं आरोपी को 30,000 रु. की रिश्वत की आंशिक राशि मांगने एवं स्वीकार करने के दौरान रंगे हाथों पकड़ा। सीबीआई ने आरोपी के आवासीय एवं आधिकारिक परिसरों की तलाशी ली, जिसमें कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।
सीबीआई ने केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल को 30,000 रु. की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
Latest Articles
प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल...
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल संपत्तियों, को अस्थायी रूप से ज़ब्त किया है।...
अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार...
नई दिल्ली। अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े धोखाधड़ी और स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार के तीन लोगों को गिरफ़्तार किया...
DRDO ने स्वदेश में विकसित लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता वाली क्रूज...
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डी.आर.डी.ओ ने आज ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता...
भारत और स्लोवाकिया ने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11 समझौतों पर हस्ताक्षर...
नई दिल्ली। भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक उन्नत करते हुए द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11...
सोमवती अमावस्या पर उमड़ा धर्मनगरी में आस्था का सैलाब
हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में हर की पैड़ी में गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को...

















