23.7 C
Dehradun
Wednesday, August 19, 2026


spot_img

सीबीआई ने केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल को 30,000 रु. की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

देहरादून। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने केन्द्रीय विद्यालय, भेल रानीपुर, हरिद्वार के आरोपी प्रधानाचार्य को शिकायतकर्ता से 30,000 रु. की रिश्वत मांगने एवं स्वीकार करने के दौरान गिरफ्तार किया।
सीबीआई ने केन्द्रीय विद्यालय, भेल, रानीपुर, हरिद्वार के आरोपी प्रिंसिपल के विरुद्ध एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया, जिसमें आरोप है  कि आरोपी ने केन्द्रीय विद्यालय, भेल, रानीपुर, हरिद्वार में गार्ड, स्वीपर एवं  माली जैसे संविदा कर्मचारियों से उनकी नौकरी जारी रखने के लिए उनके पर्यवेक्षक के माध्यम से 10,000 रु. प्रति माह की रिश्वत मांगी थी।
आरोपी प्रिंसिपल ने पिछले 10 महीनों के लिए 08 कर्मचारियों हेतु  80,000 रु. की रिश्वत की मांग की (लगभग 1,000 रु. प्रति व्यक्ति प्रति माह)। परस्पर बातचीत के पश्चात, आरोपी,  रिश्वत की राशि को 50,000-60,000 रु. तक कम करने पर सहमत हो गया। सीबीआई ने जाल बिछाया एवं  आरोपी को 30,000 रु. की रिश्वत की आंशिक राशि मांगने एवं स्वीकार करने के दौरान रंगे हाथों पकड़ा। सीबीआई ने आरोपी के आवासीय एवं  आधिकारिक परिसरों की तलाशी ली, जिसमें कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कुरनूल में बन रही ड्रोन सिटी देश की पहली परियोजना होगी: नागरिक उड्डयन मंत्री...

0
नई दिल्ली।  नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के ओरवाकल में विकसित की जा रही...

दिल्ली में छात्र प्रदर्शन मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति : सर्वोच्‍च न्‍यायालय

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज कहा कि दिल्ली में हाल ही में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई और पुलिसकर्मियों के...

ब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

0
नई दिल्ली। भारत ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि पर्यावरण से जुड़े प्रयास लोगों पर केंद्रित, टिकाऊ और विकासशील देशों की वास्‍तविकताओें...

विजिलेंस की टीमों ने घूस ले रहे दो अधिकारियों को रंगे हाथों दबोचा

0
देहरादून। विजिलेंस (सतर्कता अधिष्ठान) की टीम ने हरिद्वार जिले में बड़ी और कड़ा संदेश देने वाली कार्रवाई की है। विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने...

अत्याधुनिक रडार से चमोली में तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन...

0
देहरादून। ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में...