23.7 C
Dehradun
Wednesday, August 19, 2026


spot_img

सिक्खों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को होंगे बंद

देहरादून। अन्य वर्षों की तरह इस साल भी उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। हेमकुंड पहुंचे श्रद्धालुओं का आंकड़ा करीब 2 लाख पहुंचने वाला है। अब यहां की यात्रा के लिए चंद दिन ही बचे हैं।इस साल 25 मई को शुरू हुई हेमकुंड साहिब की यात्रा पर मंगलवार तक 170,245 श्रद्धालु पहुंच चुके थे। अब करीब 15 दिन की यात्रा इस बार और बची है। ऐसे में उम्मीद है कि हेमकुंड साहिब पहुंचने वाले यात्रियों का आंकड़ा 2 लाख पहुंच जाएगा। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब के कपाट इस बार की यात्रा संपन्न करने के लिए बंद होने की तिथि घोषित हो गई है।
10 अक्टूबर को यात्रा सीजन 2024 के लिए हेमकुंड साहिब के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसलिए गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से हेमकुंड आने के लिए समय से प्लान बनाकर आने की अपील की है। गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया, इस समय हेमकुंड साहिब का मौसम बढ़िया है। मंगलवार को कुल 883 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब के दर्शन करने पहुंचे थे। 119 वाहनों में सवार इन तीर्थयात्रियों ने हेमकुंड साहिब के दर्शन किए। इस यात्रा सीजन में अब तक 24,201 वाहनों से कुल 170,245 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर पहुंचे हैं। हेमकुंड यात्रा के दौरान 4 लोगों को खराब स्वास्थ्य के कारण अपनी जान भी गंवानी पड़ी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कुरनूल में बन रही ड्रोन सिटी देश की पहली परियोजना होगी: नागरिक उड्डयन मंत्री...

0
नई दिल्ली।  नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के ओरवाकल में विकसित की जा रही...

दिल्ली में छात्र प्रदर्शन मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति : सर्वोच्‍च न्‍यायालय

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज कहा कि दिल्ली में हाल ही में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई और पुलिसकर्मियों के...

ब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

0
नई दिल्ली। भारत ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि पर्यावरण से जुड़े प्रयास लोगों पर केंद्रित, टिकाऊ और विकासशील देशों की वास्‍तविकताओें...

विजिलेंस की टीमों ने घूस ले रहे दो अधिकारियों को रंगे हाथों दबोचा

0
देहरादून। विजिलेंस (सतर्कता अधिष्ठान) की टीम ने हरिद्वार जिले में बड़ी और कड़ा संदेश देने वाली कार्रवाई की है। विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने...

अत्याधुनिक रडार से चमोली में तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन...

0
देहरादून। ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में...