27.2 C
Dehradun
Friday, August 21, 2026


spot_img

रूद्रप्रयाग जिले में चिकित्सा इकाइयों के विस्तार को सरकार की मंजूरी

देहरादून। रूद्रप्रयाग जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को राज्य सरकार ने मंजूरी प्रदान की है। जिसके तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उखीमठ तथा चोपता को  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में  उच्चीकृत किया गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत काण्डई बच्छणस्यूं में नये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की भी  स्वीकृति सरकार द्वारा दी गई है। जनपद में चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण एवं स्थापना से स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों एवं चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।
सूबे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और आमजन को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए निरन्तर महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। इसी क्रम में सरकार ने जनसंख्या मानकों में शिथिलता देते हुये
रूद्रप्रयाग जनपद में चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण एवं नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना को मंजूरी दी है। डा. रावत ने बताया कि जनपद में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपता तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उखीमठ को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाया गया है । दोनों चिकित्सा इकाईयों को  उच्चीकृत किये जाने से आमजन को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल  सकेंगी, जिससे लोगों को उपचार के लिये दूसरे अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके साथ ही यहां आने वाले तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों को भी चिकित्सा सुविधा आसानी से सुलभ हो पायेगी। विभागीय मंत्री ने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण के तहत ग्राम पंचायत काण्डई बच्छणस्यूं में नये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने  की भी स्वीकृति दी गई है। जिससे दूरस्थ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को बल मिलेगा, साथ ही एक बड़ी आबादी को स्थानीय स्तर पर उपचार तथा सरकार के टीकाकरण अभियान को भी धार मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण और स्थापना को लेकर विभागीय अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दे दिये गये हैं, साथ ही मानकों के आधार पर अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं अवसंरचनात्मक कार्यों को शीघ्र पूरा करने को भी कहा है। डा. रावत ने बताया कि उखीमठ एवं चोपता में चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण करने तथा काण्डई में पीएचसी खोलने की मांग स्थानीय लोगों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लम्बे समय से की जा रही थी, जिसे राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति पर सवाल उठाए

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति के कई पहलुओं पर सवाल उठाए है। इनमें पाठ्यपुस्तकों और शिक्षकों की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में देश के...

सरकार ने 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने इस साल 31 अक्टूबर तक 10 लाख मीट्रिक टन तक कच्ची चीनी के शुल्क रहित आयात को इजाज़त दे दी...

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग और पुलिस के खिलाफ हिंसा...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले महीने नई दिल्ली के जंतर-मंतर और देश भर में अन्य जगहों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान...

देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन

0
देहरादून:  भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच देहरादून में 14वीं संयुक्त कार्य समूह बैठक शुरू हो गई है। दरअसल, दो दिवसीय यानी 20 और 21...