नई दिल्ली: टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने परिचालन विस्तार की योजनाओं को देखते हुए एयरबस को 85 नए विमानों का ऑर्डर दिया है । इस ऑर्डर में 10 ए350 विमान भी शामिल हैं। हालांकि इस घटनाक्रम पर एयर इंडिया और एयरबस की तरफ से कोई भी टिप्पणी नहीं आई है। यह खबर ऐसे समय सामने आई है, जब टाटा ट्रस्ट के चैयरमैन रतन टाटा की कल मौत हो गई थी।
सूत्रों ने बृहस्पतिवार को कहा कि एयरबस को दिए गए 85 विमानों के ऑर्डर में 75 संकरे आकार वाले ए320 शृंखला के विमान हैं जबकि 10 चौड़े आकार वाले ए350 विमान हैं। यूरोपीय विमान विनिर्माता एयरबस ने बुधवार को कहा था कि उसे इस साल सितंबर तक 667 विमानों के लिए ऑर्डर मिले हैं। उसे इनमें से एक ऑर्डर पांच सितंबर को 85 विमानों के लिए मिला था लेकिन उसने एयरलाइन का नाम उजागर नहीं किया था। सूत्रों के मुताबिक, बोइंग को 85 विमानों का यह ऑर्डर एयर इंडिया ने ही दिया है। एयर इंडिया ने फरवरी, 2023 में एयरबस और बोइंग को कुल 470 विमानों के ऑर्डर दिए थे। एयरलाइन ने एयरबस से 250 विमानों की खरीद के ऑर्डर देते हुए कहा था कि उसके पास और विमान खरीदने का विकल्प भी होगा। एयर इंडिया ने 85 और विमानों का ऑर्डर देकर इस विकल्प का इस्तेमाल किया है। जनवरी, 2022 में सरकार से एयर इंडिया का नियंत्रण अपने हाथों में लेने के बाद से ही टाटा समूह इसके परिचालन के विस्तार एवं पुनर्गठन की कोशिशों में लगा हुआ है।
एयर इंडिया के बेड़े में शामिल हुए नए विमान, समूह ने एयरबस को 85 और विमानों का दिया ऑर्डर
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















