29.5 C
Dehradun
Monday, August 3, 2026


spot_img

पिकअप खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, चार घायल

श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी गढ़वाल जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। थलीसैंण इलाके में पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में ड्राइवर समेत तीन लोगों के मरने की सूचना है। इस अलावा चार स्कूली बच्चे भी इस हादसे में घायल हो गए।
थलीसैंण थाना प्रभारी सुनील पंवार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने फोन पर दुर्घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का कार्य शुरू किया और खाई में गिरे सभी लोगों को ऊपर सड़क पर लाया गया, जिन्हें तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया।
थलीसैंण थाना प्रभारी सुनील पंवार के मुताबिक डॉक्टरों ने तीन लोगों को तो मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य चार घायल स्कूली बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक बच्चे की हालत गंभीर थी, जिसके हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे का कारणों का अभीतक पता नहीं चल पाया है। हादसे के कारणों का पता करने के लिए पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए चारों स्कूली बच्चों ने पिकअप के ड्राइवर से लिफ्ट ली थी।

मृतकों के नाम
आनंद सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम क्वीन धुमाकोट 60 वर्ष (चालक)
मोहन सिंह पुत्र कोतवाल सिंह निवासी किंगोडीखाल धुमाकोट 65 वर्ष
अर्जुन सिंह पुत्र गुमान सिंह निवासी ग्राम बंदर कोट तह बीरोंखाल 60वर्ष

घायलों के नाम
सानू पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी बिरोखाल उम्र 16 वर्ष
अनुराग पुत्र रनवीर सिंह निवासी ठकुरसारी बिरोखाल उम्र 14 वर्ष
आदित्य पुत्र रनवीर सिंह नेगी निवासी ठकुरसारी बिरोखाल उम्र 14 वर्ष
आयुष पुत्र चंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी उम्र 11 वर्ष (रामनगर रेफर)

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...

0
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी

0
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...

ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम

0
नई दिल्ली।  सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...

अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
नई दिल्ली।  मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्‍यम से उन्होंने...