हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुखानी थाना क्षेत्र के हल्द्वानी- कालाढूंगी मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑल्टो सवार मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई है। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि अमलतास विला कालाढूंगी रोड के पास एक ऑल्टो कार और फॉक्सवैगन कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। ऑल्टो कार कालाढूंगी से हल्द्वानी की ओर आ रही थी। फॉक्सवैगन कार हल्द्वानी से कालाढूंगी की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्ती की दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।
हादसे में ऑल्टो में सवार 40 वर्षीय कमलेश सिंह निवासी बैल पड़ाव और उनकी माता 60 वर्षीय भावना सिंह की दर्दनाक मौत हो गई है। कमलेश सिंह की पत्नी 35 वर्षीय भावना गंभीर रूप से घायल हुई हैं। इसके अलावा फॉक्सवैगन कार में सवार एक महिला और पुरुष भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि प्रथम दृष्टया पाया गया है कि तेज गति और लापरवाही के चलते दोनों कारों में आमने-सामने टक्कर हुई है। फिलहाल हादसे का शिकार हुए लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
फॉक्सवैगन व ऑल्टो कार की टक्कर से 2 लोगों की मौत, 3 घायल
Latest Articles
स्वैच्छिक परिवार नियोजन समावेशी और सतत विकास की मजबूत नींव: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश...
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि स्वैच्छिक परिवार नियोजन, जागरूक निर्णय और स्वस्थ परिवार समावेशी...
वियतनाम में नाव दुर्घटना में 15 भारतीयों की मौत, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने...
नई दिल्ली। भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट के आज वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलट जाने से पंद्रह भारतीय...
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना ने दो लाख ऋण मंजूरी का आंकड़ा पार...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना – पीएमएफएमई ने देश भर में दो लाख से ज़्यादा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को ऋण...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा के बाद स्वदेश रवाना
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न्यूजीलैंड की अपनी दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा संपन्न कर स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। चार दशकों...
भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच रक्षा, पर्यटन, खेल और आपदा प्रबंधन से जुड़े 5 समझौता ज्ञापनों...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच आज ऑकलैंड में द्विपक्षीय वार्ता हुई। इसके बाद दोनों देशों ने...

















