गुजरात: गुजरात के आणंद में एक निर्माण स्थल से कंक्रीट के ब्लॉक ढह गए। इसमें चार मजदूर फंस गए। इनमें से तीन की मौत हो गई। निर्माण स्थल पर बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए काम चल रहा था। मौके पर आणंद पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी पहुंच गए। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बताया कि माही नदी पर बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण स्थल पर चार मजदूर कंक्रीट ब्लॉकों के बीच फंस गए। क्रेन के जरिये बचाव अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक गौरव जसानी ने बताया कि घटना वसाड गांव के पास हुई। आणंद के अग्निशमन अधिकारी धर्मेश गौर ने कहा कि दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। हमने मलबा साफ कर दिया। बचाए गए दो लोगों को अस्पताल भेज दिया गया। इनमें एक की मौत हो गई है। दो और शव भी बरामद किए गए हैं। घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई है।
मुंबई से अहमदाबाद के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन चलाने को लेकर काम तेजी से चल रहा है। गुजरात में 20 नदी पुलों में से 12 नदी पुल का निर्माण पूरा किया जा चुका है। अन्य पुल जो पूरे हो चुके हैं वे धाधर (वडोदरा जिले), मोहर और वात्रक (दोनों खेड़ा जिले में) नदियों पर हैं। बुलेट ट्रेन परियोजना गुजरात (352 किमी) और महाराष्ट्र (156 किमी) को कवर करती है। इसमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद/नडियाद, अहमदाबाद और साबरमती में कुल 12 स्टेशन बनाने की योजना है।
एनएचएसआरसीएल के अधिकारियों ने बताया, मुंबई-अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर की दूरी बुलेट ट्रेन से तीन घंटे में पूरी की जा सकेगी, जो अभी 6 से 8 घंटे में होती है। गुजरात के नवसारी जिले में खरेरा नदी पर पुल का निर्माण कार्य 29 अक्तूबर को पूरा किया गया। खरेरा अंबिका नदी की सहायक नदियों में से एक है, जो गुजरात और महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्र में वांसदा तालुका की पहाड़ियों से निकलती है। नदी वापी बुलेट ट्रेन स्टेशन से लगभग 45 किमी और बिलिमोरा स्टेशन से 6 किमी दूर स्थित है।
गुजरात में निर्माण स्थल से कंक्रीट ब्लॉक ढहे, तीन लोगों की मौत, बुलेट ट्रेन परियोजना का चल रहा था काम
Latest Articles
विधानमंडल से 9.12 लाख करोड़ का बजट हुआ पारित, UP सरकार ने विनियोग सहित...
लखनऊ। योगी सरकार ने शुक्रवार को अपना 10वां बजट विधानमंडल के दोनों सदनों से पारित करा लिया। यह बजट कुल 9,12,696.35 करोड़ रुपये का...
ट्रंप पर भारी पड़ सकता है सुप्रीम कोर्ट का फैसला, मिड-टर्म चुनाव में दिख...
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में टैरिफ को केंद्र में बना रखा है और दूसरे देशों के साथ...
इंडिया एआई समिट की बड़ी कामयाबी: होगा 250 अरब डॉलर का निवेश, 70 से...
नई दिल्ली: इंडिया एआई समिट में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 250 अरब डॉलर का निवेश हासिल हुआ है और 'दिल्ली घोषणापत्र' पर 70 देशों ने...
परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से 125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि...
देहरादून। उत्तराखण्ड में परिवहन क्षेत्र में किए जा रहे व्यापक सुधारों को केन्द्र सरकार ने सराहते हुए पूंजीगत निवेश योजना 2025-26 के अंतर्गत राज्य...
5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चला ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान 45 दिन की अवधि के बाद शुक्रवार को...

















