31.3 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

आईपीएल ने किया मेगा नीलामी को लेकर बड़ा एलान, 24-25 नवंबर को सऊदी अरब में होगा आयोजन

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की बड़ी नीलामी कब होगी इसका इंतजार सभी क्रिकेट प्रशंसकों को है। हालांकि, अब आईपीएल ने इसका एलान कर दिया है। मंगलवार को आईपीएल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से जानकारी देते हुए बताया कि मेगा नीलामी का आयोजन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में होगा।
आईपीएल की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबकि, 1574 खिलाड़ियों ने मेगा नीलामी के लिए चार नवंबर तक रजिस्टर किया है। 1165 भारतीय और 409 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 30 सहयोगी राष्ट्र के खिलाड़ी भी हैं। आईपीएल के लिए सबसे ज्यादा दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है। इनकी संख्या 91 बताई गई है।
31 अक्तूबर को सभी फ्रेंचाइजियों ने मेगा नीलामी से पहले रिटेंशन लिस्ट जारी की थी। 10 टीमों ने कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया। इसके बाद 204 खिलाड़ियों की जगह खाली हो गई है। इन स्थानों के लिए 1500 से ज्यादा खिलाड़ी नीलामी में अपनी किस्मत आजमाएंगे।
मेगा नीलामी से पहले सभी 10 टीमों ने रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी है। पंजाब किंग्स ने महज दो खिलाड़ियों को रिटेन किया और अर्शदीप सिंह जैसे दिग्गजों को रिलीज कर दिया। टीम प्रबंधन ने शशांक सिंह को 5.5 करोड़ और प्रभसिमरन सिंह को 4 करोड़ में रिटेन किया। इस तरह कुल राशि 9.5 करोड़ खर्च हुई। अब उनके पर्स में 110.5 करोड़ रुपये शेष हैं और पंजाब के पास चार राइट टू मैच कार्ड (आरटीएम) भी हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच से मेगा नीलामी की तारीख टकरा रही है। दोनों टीमों के बीच 22 से 26 नवंबर तक पर्थ में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। आईपीएल 2025 में कई खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। इस बार नीलामी में ऋषभ पंत, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे भारतीय सितारे भी उतरेंगे जिन्हें उनकी टीमों ने रिटेन नहीं किया था। वहीं, अर्शदीप सिंह और ईशान किशन भी नीलामी का हिस्सा होंगे। इस स्थिति में इन पांच खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहेंगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...