नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा है कि भारत के पास महासागरों की निगरानी के लिए प्रभावी तंत्र है। भारत इस बात से पूरी तरह से अवगत है कि ‘कौन कहां है और क्या कर रहा है’ ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश के हितों के साथ कोई समझौता न हो। भारतीय नौसेना द्वारा शुक्रवार शाम आयोजित राष्ट्रव्यापी क्विज प्रतियोगिता ‘थिनक्यू 2024’ के ग्रैंड फिनाले के बाद त्रिपाठी ने यह भी कहा कि भारत अपने ‘हित के क्षेत्र’ में गतिविधियों पर ‘कड़ी नजर’ रखता है।
नौसेना प्रमुख ने कहा, चीन दुनिया के किसी भी हिस्से में जो कुछ भी करता है, उसे करने दें। वे हमारे हित वाले क्षेत्र में क्या करते हैं, हम उस पर कड़ी नजर रख रहे हैं। हमारे हिस्से में ऐसा कुछ भी नहीं होता है जिसके बारे में हमें पता न हो।
नौसेना प्रमुख ने कहा कि नवाचार नौसेना की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। त्रिपाठी ने यह भी कहा कि भारतीय नौसेना को उन दो युवा महिला नौसेना अधिकारियों पर गर्व है जो ‘नाविका सागर परिक्रमा-2’ के तहत एक नाव में सवार होकर विश्व का चक्कर लगाने के मिशन पर हैं। यह चुनौतीपूर्ण यात्रा है, क्योंकि उन्हें समुद्र और खराब मौसम का सामना करना पड़ेगा, लेकिन वे अच्छी तरह से प्रशिक्षित हैं। थिनक्यू 2024 के लिए देशभर के 3,800 शहरों और कस्बों से 12,600 स्कूलों ने भाग लिया। 16 टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया, और आठ टीमों ने आयोजित ग्रैंड फिनाले में भाग लिया। चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शौर्य गाथा परियोजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना का उद्देश्य शैक्षिक कार्यक्रमों और पर्यटन के माध्यम से भारत की सैन्य विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के दौरान जनरल चौहान ने सैन्य विषयों पर कई पुस्तकों का भी विमोचन किया। सीडीएस ने राष्ट्रीय राजधानी में वार्षिक भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने रक्षा अनुसंधान में नवाचारों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत में योगदान देने की अपनी उपलब्धियों पर फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया। भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव का उद्देश्य भारत की सैन्य परंपराओं, सुरक्षा और रणनीति के मुद्दों की समझ को बढ़ाना तथा आत्मनिर्भर भारत पहल के माध्यम से सैन्य क्षमता में आत्मनिर्भरता हासिल करने के प्रयास करना है।
‘महासागरों की निगरानी के लिए भारत के पास प्रभावी तंत्र’: नौसेना प्रमुख
Latest Articles
प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल
नई दिल्ली। प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। विश्व के सबसे पवित्र बौद्ध तीर्थ स्थलों...
प्रल्हाद जोशी होंगे नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नए शिक्षा मंत्री होंगे। श्री जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालय के अतिरिक्त...
सरकार द्वारा मांगों को स्वीकार किए जाने के बाद सीजेपी ने की आंदोलन समाप्त...
नई दिल्ली। सीजेपी ने सरकार द्वारा उनकी मांगों को स्वीकार किए जाने के बाद अपना आंदोलन वापस ले लिया है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा...
सरकार सोमवार को लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधन रोकथाम) संशोधन विधेयक पेश करेगी
नई दिल्ली। सरकार सोमवार को लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधन रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करेगी। यह विधेयक सदन के सोमवार के कामकाज...
छात्र आंदोलन के बीच केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। नीट पेपर लीक मामले...

















