नई दिल्ली: चक्रवात दित्वाह से तबाह हुए श्रीलंका के लिए भारत द्वारा चलाए जा रहे बड़े राहत अभियान के बीच श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और भारतीय जनता को धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा कि कठिन समय में मिला भारत का साथ दोनों देशों की सच्ची मित्रता को दर्शाता है।
सनथ जयसूर्या ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हमारे आर्थिक संकट के दौरान की तरह, इस बार भी आपका समर्थन हमारी दोस्ती की मजबूती साबित करता है।’ भारत ने राहत व बचाव के लिए अपना सबसे बड़ा समन्वित अभियान शुरू किया है। एनडीआरएफ की टीमें कोलंबो के डूबे इलाकों में फंसे परिवारों को सुरक्षित निकाल रही हैं। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने कई जोखिम भरे अभियान चलाए, जिनमें एक हाइब्रिड रेस्क्यू ऑपरेशन भी शामिल रहा जहां कमांडो को खतरनाक इलाके में उतारकर 24 फंसे लोगों को एयरलिफ्ट किया गया।
श्रीलंका इस समय चक्रवात ‘दित्वाह’ से आई बाढ़ और भूस्खलनों के कारण गंभीर संकट में है। कई जिले पूरी तरह कट गए हैं, सड़कों और पुलों का बड़ा हिस्सा नष्ट हो चुका है। श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र ने अब तक 410 मौतों और 336 लोगों के लापता होने की पुष्टि की है। इस बड़े संकट के बीच भारत ने ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ शुरू किया है, जिसके तहत राहत सामग्री, चिकित्सा सहायता और अन्य जरूरी संसाधन श्रीलंका भेजे जा रहे हैं। भारत पहले भी श्रीलंका के आर्थिक और मानवीय संकट के दौरान बड़ी मदद करता रहा है।
संकट में श्रीलंका को मिला भारत का साथ, सनथ जयसूर्या ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद
Latest Articles
13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी: जल शक्ति मंत्रालय
नई दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के सहयोग से गंगा नदी के तट पर शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं का...
भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती वियतनाम का बंदरगाह दौरा पूरा कर रवाना
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत वियतनाम के हो ची मिन्ह...
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने सोल में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून...
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश के बीच भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल...
ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख डॉलर...
नई दिल्ली। भारत के भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख अमरीकी डॉलर से...
धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः सीएम धामी
देहरादून। उत्तराखंड में 23 जून को कई संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल थे, जिसके बाद पूरे...

















