33.2 C
Dehradun
Friday, May 22, 2026


spot_img

भाजपा की 10 दिवसीय बूथ समिति गठन प्रक्रिया शुरू

देहरादून। विश्व की सबसे बड़े संगठन भाजपा ने मजबूत आधार बूथ समिति गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 10 से 20 नवंबर तक चलने वाली इस प्रक्रिया में 11 लोगों की बूथ समिति गठित की जाएगी, जिसमें अध्यक्ष समेत महिला, युवा, एससी एसटी आदि सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। पार्टी मुख्यालय में संगठन चुनाव को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया पार्टी के सर्वश्रेष्ठ संगठन इकाई के गठन की यह सर्वाधिक महत्वपूर्ण गतिविधि है। उन्होंने कहा, जिस प्रकार किसी भी इमारत की मजबूती में उसकी नींव का योगदान सबसे अहम होता है, ठीक उसी तरह भाजपा संगठन में सबसे जरूरी है मजबूत बूथ समितियों का गठन किया जाना। क्योंकि पार्टी की गतिविधियां हो, सामाजिक सक्रियता हो या चुनावी कार्यक्रम हो, प्रत्येक क्षेत्र में बूथ संगठन, जनता में पार्टी की पहचान एवं योगदान का परिचायक होता है और मजबूत आधार देने का भी काम करता है।
उन्होंने जानकारी दी कि पार्टी नेतृत्व के निदेशानुसार 10 नवम्बर से शुरू हुई इस प्रक्रिया में 20 नवंबर तक बूथ समितियों का गठन किया जाएगा । इस बूथ की टोली में अध्यक्ष और 10 सदस्यों का चयन किया जाना है। वहीं पन्ना प्रमुखों को भी नियुक्त किया जाएगा। इस बूथ समिति के 11 सदस्यों में से कम से कम 3 महिलाएं होनी जरूरी हैं। साथ ही सामाजिक संरचना के आधार पर उचित सामाजिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा। समिति की रचना मे एक एक सदस्य बूथ अध्यक्ष, सचिव, बी.एल.ए. 2, ष्मन की बातष् कार्यक्रम प्रमुख, व्हाट्सएप प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख, सामाजिक श्रेणी (ओबीसी, एससी, एसटी व अल्पसंख्यक) प्रमुख, प्रभावी मतदाता (की वोटर्स) प्रमुख और एक को 6 कार्यक्रमों का प्रमुख के रूप में चयन किया जाएगा।
इससे पूर्व मण्डल संगठन पर्व सहयोगी को बूथ समिति के गठन हेतु प्रत्येक शक्ति केन्द्र के लिए  बाहर से एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को श्शक्तिकेन्द्र संगठन पर्व सहयोगीष् के रूप में नियुक्त किया गया है। जो पूरी प्रक्रिया में शक्तिकेन्द्र संयोजक के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पार्टी के सभी जनपद कार्यालयों में सक्रिय सदस्यों की पहली सूची 5 नवंबर को सार्वजनिक कर दी गई है। वहीं जिला इकाई बूथवार प्राथमिक सदस्य सूची और वर्तमान बूथ समिति व पन्ना प्रमुख सूची शक्तिकेन्द्र संगठन पर्व सहयोगी को पहुंचा दी गई। जो सभी बूथों पर वर्तमान समिति की बैठक बुलाकर नवीन समिति के गठन के कार्यक्रम तय कर रही है । बूथ समिति गठन के लिए बूथ के सभी प्राथमिक सदस्यों को बैठक के लिए आमंत्रित किया जाना हैं। बूथ समिति का गठन सर्वसम्मति अथवा नामांकन श्फार्म सीश् द्वारा चुनाव के माध्यम से हो सकता है। चयन उपरांत, बूथ समिति को प्रदेश द्वारा दिए गए बूथ रजिस्टर एवं मण्डल को दिए जाने वाले प्रारूप में अंकित कर एक प्रति जिला एवं प्रदेश नेतृत्व को भी भेजनी होगी। इसी क्रम में 16 नंवबर से जिलों में सरल पोर्टल पर डाटा एंट्री की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। 10 से 20 नवंबर के मध्य भाजपा संगठन का आधार, बूथ समितियों के अस्तित्व में सामने आ जाएगा । जिसपर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का संगठन आकार लेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

तीन भारतीयों सहित 274 पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट पर एक दिन में सबसे अधिक...

0
नई दिल्ली।  तीन भारतीयों सहित 274 पर्वतारोहियों ने नेपाल की ओर से माउंट एवरेस्ट पर एक दिन में सबसे अधिक चढ़ाई करने का विश्‍व...

वरिष्ठ नागरिकों के लिए जीवन ऐप और शतायु डैशबोर्ड का शुभारंभ करेगा सामाजिक न्याय...

0
नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय सुव्यवस्थित देखभाल अर्थव्यवस्था के निर्माण पर कल एक वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित करेगा। मंत्रालय ने बताया है कि...

रिटेल नेटवर्क में ईंधन की आपूर्ति स्थिर, देश में ईंधन की कोई कमी नहीं:...

0
नई दिल्ली। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बताया है कि उसके रिटेल नेटवर्क में ईंधन की आपूर्ति स्थिर बनी हुई है और देश में...

कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत, सीएम ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त...

0
नैनीताल। नैनीताल के भवालीगांव बाईपास के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार सभी 5 लोगों...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 29.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवस्थापना विकास, पेयजल व्यवस्था तथा जनसुविधाओं के विकास से संबंधित योजनाओं के लिए...