नई दिल्ली। एक उभरते गीतकार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर सलमान खान को कथित तौर पर धमकी भरे संदेश भेजने और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर उनसे पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोप हैं। पुलिस ने दावे के मुताबिक कर्नाटक के रायचूर से पकड़ा गया सोहेल पाशा अपने लिखे एक गीत को मशहूर करना चाहता था, इसी वजह से उसने यह तरीका अपनाया। मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर 7 नवंबर को कई संदेश आए, जिसमें कहा गया था कि संदेश भेजने वाला बिश्नोई गिरोह का सदस्य है। इस संदेश में चेतावनी दी गई थी कि अगर सलमान खान ने पांच करोड़ रुपये नहीं दिए तो उनकी हत्या कर दी जाएगी।
भेजने वाले ने चेतावनी दी कि वह ‘मैं सिकंदर हूं’ गीत के लेखक को भी मार देगा। इन संदेशों के बाद मुंबई पुलिस की अपराध शाखा सक्रिय हो गई और उसने रायचूर में उस मोबाइल नंबर को ट्रैक किया। अधिकारी के मुताबिक एक टीम कर्नाटक भेजी गई और नंबर के मालिक व्यंकटेश नारायण से पूछताछ की गई। हालांकि, व्यंकटेश नारायण के मोबाइल फोन में इंटरनेट की सुविधा नहीं थी। पुलिस ने पाया कि उसके फोन पर व्हाट्सएप इंस्टॉलेशन ओटीपी आया था। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि 3 नवंबर को एक अजनबी व्यक्ति उसके पास बाजार में आया था और उसने व्यंकटेश से फोन से कॉल करने का अनुरोध किया था। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि उस व्यक्ति ने व्यंकटेश के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके ओटीपी प्राप्त किया और फिर मोबाइल पर व्हाट्सएप इंस्टॉल किया था। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने रायचूर के पास मनावी गांव में सोहेल पाशा को पकड़ा। पुलिस ने जानकारी दी कि धमकी देने वाला ‘मैं सिकंदर हूं’ गाने का लेखक निकला। पूछताछ में उसने कहा कि वह इस गाने को मशहूर बनाना चाहता था और इसलिए उसने एक मशहूर व्यक्ति को धमकी भरे संदेश में इसे शामिल करने की चाल चली। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि सोहेल पाशा को मुंबई लाकर आगे की जांच के लिए वर्ली पुलिस को सौंप दिया गया है।
पुलिस ने 24 वर्षीय गीतकार को किया गिरफ्तार, सलमान खान के लिए धमकी भरे संदेश भेजने का है आरोप
Latest Articles
कोई भी अदालत किसी महिला को उसकी इच्छा के विरूद्ध गर्भधारण जारी रखने के...
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि कोई भी अदालत किसी महिला विशेष रूप से नाबालिग को उसकी इच्छा के विरूद्ध गर्भधारण जारी...
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार तेज
नई दिल्ली। भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन आना तय है। दक्षिण 24 परगना जिले के...
आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका; तीन राज्यसभा सांसद भाजपा में हुए शामिल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के तीन राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने आज पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में...
भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास दस्तलिक का 7वां संस्करण नमनगन में संपन्न
नई दिल्ली। भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास दस्तलिक का 7वां संस्करण आज उज़्बेकिस्तान के नमनगन में संपन्न हो गया। भारतीय सशस्त्र बलों के 60 कर्मियों...
केदारनाथ हेली शटल सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न
देहरादून। केदारनाथ हेली शटल सेवा हेतु ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। पारदर्शिता और सुव्यवस्था से यात्रियों को सुविधा मिली। 15 अप्रैल को सायं...
















