31.6 C
Dehradun
Friday, April 17, 2026


spot_img

दिल्ली में इगास की धूम, पीएम मोदी भी पहुंचे शामिल होने

दिल्ली। उत्तराखंड के इगास पर्व की धूम दिल्ली तक है। राज्यसभा सदस्य और भाजपा के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी के दिल्ली आवास पर इगास (बूढ़ी दिवाली) पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्सव में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने उत्तराखंड के दो कलाकारों को अपना आशीर्वाद दिया। दिल्ली में इगास पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के रुहान भरद्वाज और करिश्मा शाह ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से पीएम मोदी सहित दर्शकों को दिल जीता। दिल छू लेने वाली प्रस्तुति के बाद पीएम मोदी ने दोनों कलाकारों को अपना आशीर्वाद दिया।
पीएम से आशीर्वाद पाकर दोनों कलाकारों ने भी अपनी खुशी जाहिर की। दोनों के लिए यह क्षण भावुक करने के साथ ही गौरन्वावित करने वाला था। अपने सोशल मीडिया के जरिए दोनों कलाकारों ने अपनी खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने योगगुरु बाबा रामदेव और परमार्थ निकेतन के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ गौ पूजा के साथ पवित्र अग्नि प्रज्वलित की। इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल समेत कई दिग्गज हस्तियां मौजूद थी। पीएम मोदी ने इगास-बग्वाल कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें भी एक्स पर पोस्ट की हैं। प्रधानमंत्री ने प्राचीन संस्कृति और पर्व को संरक्षित करने की बलूनी की मुहिम और प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर बलूनी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री की प्रेरणा से करीब-करीब भुला दिए गए इस पर्व को पुनर्जीवित करने की पहल की। करीब पांच सालों के प्रयासों के बाद अब यह पर्व न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि देश और दुनिया में मनाया जा रहा है। बलूनी ने इगास के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के राज्य सरकार के फैसले का भी स्वागत किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

परिसीमन के बाद किसी भी क्षेत्र की लोकसभा सीटें कम नहीं होंगीः गृह मंत्री...

0
नई दिल्ली। लोकसभा में आज महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े तीन महत्वपूर्ण विधेयक विचार और पारित करने के लिए पेश किए गए। इनमें...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ईंधन आपूर्ति सुचारू, सरकार ने स्थिति नियंत्रण में बताई

0
नई दिल्ली। सरकार, पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति के बीच प्रमुख क्षेत्रों में तैयारियां और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के प्रयास जारी रखे हुए...

लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण नारी शक्ति का अधिकार : प्रधानमंत्री...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि देश की पचास प्रतिशत आबादी को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल किया जाना चाहिए।...

समाज कल्याण विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागीय मंत्री ने की समीक्षा

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने...

राज्यपाल ने की चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को लोक भवन में उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों के संबंध में बैठक...