24.3 C
Dehradun
Wednesday, July 2, 2025

पुलिस ने 24 वर्षीय गीतकार को किया गिरफ्तार, सलमान खान के लिए धमकी भरे संदेश भेजने का है आरोप

नई दिल्ली।  एक उभरते गीतकार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर सलमान खान को कथित तौर पर धमकी भरे संदेश भेजने और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर उनसे पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोप हैं। पुलिस ने दावे के मुताबिक कर्नाटक के रायचूर से पकड़ा गया सोहेल पाशा अपने लिखे एक गीत को मशहूर करना चाहता था, इसी वजह से उसने यह तरीका अपनाया। मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर 7 नवंबर को कई संदेश आए, जिसमें कहा गया था कि संदेश भेजने वाला बिश्नोई गिरोह का सदस्य है। इस संदेश में चेतावनी दी गई थी कि अगर सलमान खान ने पांच करोड़ रुपये नहीं दिए तो उनकी हत्या कर दी जाएगी।
भेजने वाले ने चेतावनी दी कि वह ‘मैं सिकंदर हूं’ गीत के लेखक को भी मार देगा। इन संदेशों के बाद मुंबई पुलिस की अपराध शाखा सक्रिय हो गई और उसने रायचूर में उस मोबाइल नंबर को ट्रैक किया। अधिकारी के मुताबिक एक टीम कर्नाटक भेजी गई और नंबर के मालिक व्यंकटेश नारायण से पूछताछ की गई। हालांकि, व्यंकटेश नारायण के मोबाइल फोन में इंटरनेट की सुविधा नहीं थी। पुलिस ने पाया कि उसके फोन पर व्हाट्सएप इंस्टॉलेशन ओटीपी आया था। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि 3 नवंबर को एक अजनबी व्यक्ति उसके पास बाजार में आया था और उसने व्यंकटेश से फोन से कॉल करने का अनुरोध किया था। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि उस व्यक्ति ने व्यंकटेश के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके ओटीपी प्राप्त किया और फिर मोबाइल पर व्हाट्सएप इंस्टॉल किया था। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने रायचूर के पास मनावी गांव में सोहेल पाशा को पकड़ा। पुलिस ने जानकारी दी कि धमकी देने वाला ‘मैं सिकंदर हूं’ गाने का लेखक निकला। पूछताछ में उसने कहा कि वह इस गाने को मशहूर बनाना चाहता था और इसलिए उसने एक मशहूर व्यक्ति को धमकी भरे संदेश में इसे शामिल करने की चाल चली। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि सोहेल पाशा को मुंबई लाकर आगे की जांच के लिए वर्ली पुलिस को सौंप दिया गया है।

spot_img

Related Articles

spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles

संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दिया

0
लुधियाना। लुधियाना पश्चिम विधानसभा हलके से विधायक चुने जाने के बाद संजीव अरोड़ा ने संवैधानिक प्रविधान का पालन करते हुए राज्यसभा सदस्य कार्यकाल की...

भारतीय नौसेना में शामिल हुए आइएनएस उदयगिरी और तमाल

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना में मंगलवार को स्वदेश निर्मित स्टील्थ फ्रिगेट आइएनएस उदयगिरी और रूसी निर्मित गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आइएनएस तमाल को शामिल किया...

‘आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस दिखाए दुनिया’, क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले...

0
वॉशिंगटन। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि हम सभी एक खुला और स्वतंत्र हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।...

केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय खेल नीति को दी मंजूरी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज राष्ट्रीय खेल नीति (एनएसपी) 2025 को स्घ्वीकृति दे दी है। देश के...

अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में

0
देहरादून। अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह दून पुलिस की गिरफ्त में आया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई नकबजनी की दो अलग-अलग घटनाओं का दून पुलिस...