33.2 C
Dehradun
Thursday, April 23, 2026


spot_img

मणिपुर में एनपीपी ने हिंसा के मद्देनजर NDA सरकार से वापस लिया समर्थन, सीएम पर लगाए आरोप

इंफाल। मणिपुर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल हिंसा के मद्देनजर एनपीपी ने भाजपा नीत सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। जानकारी के मुताबिक एनपीपी ने राज्य में जारी हिंसा को रोकने लिए सीएम एन बीरेन सिंह की कोशिशों पर सवाल भी खड़े किए हैं। नेशनल पीपुल्स पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को राज्य में लंबे समय से चल रही अशांति के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
नेशनल पीपुल्स पार्टी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखे पत्र में लिखा- नेशनल पीपुल्स पार्टी मणिपुर राज्य में मौजूदा कानून और व्यवस्था की स्थिति पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करना चाहती है। पिछले कुछ दिनों में, हमने स्थिति को और बिगड़ते देखा है, जहाँ कई निर्दोष लोगों की जान चली गई है और राज्य के लोग भारी पीड़ा से गुज़र रहे हैं। हमें दृढ़ता से लगता है कि सीएम बीरेन सिंह के नेतृत्व में मणिपुर राज्य सरकार संकट को हल करने और सामान्य स्थिति बहाल करने में पूरी तरह विफल रही है। वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए, नेशनल पीपुल्स पार्टी ने मणिपुर राज्य में बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार से अपना समर्थन तत्काल प्रभाव से वापस लेने का फैसला किया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भगवान बद्रीनाथ के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

0
चमोली/देहरादूनः भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट गुरुवार प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकाल हेतु श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ...

सरकार गेमिंग नियम 2026 को अधिसूचित किया, यह पहली मई से प्रभावी होगा

0
नई दिल्ली। सरकार ने आज ऑनलाइन गेमिंग के प्रचार और विनियमन संबंधी नियम-2026 अधिसूचित किए हैं, जो पहली मई से लागू होंगे। इन नियमों...

एयर चाइना ने बीजिंग और दिल्ली के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू कीं

0
नई दिल्ली। एयर चाइना ने आधिकारिक तौर पर कल से बीजिंग और दिल्ली के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं। भारत...

यमुना प्रदूषण मामले में राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ने कई एजेंसियों को नोटिस जारी किए

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ने यमुना नदी में प्रदूषण को लेकर कई एजेंसियों को नोटिस जारी किए हैं। न्‍यायाधिकरण ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा...

मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की

0
चमोली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बुधवार को चमोली स्थित बीआरओ गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न...