35.7 C
Dehradun
Tuesday, May 19, 2026


spot_img

कश्मीर से कन्याकुमारी तक ट्रेन का सपना अगले साल हो जाएगा पूरा, रेल राज्यमंत्री बिट्टू ने बंधाई आस

जम्मू: नए साल में कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल दौड़ने का सपना पूरा होने की उम्मीद बंधी है। जनवरी 2025 में किसी भी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन कर सकते हैं। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मंगलवार को रियासी जिले में चिनाब पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल और स्टेशनों का निरीक्षण किया।
ग्रा में बने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद रवनीत सिंह बिटटू ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना पर बचे हुए काम को दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। जनवरी में कभी भी प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव परियोजना का उद्घाटन कर सकते हैं। अंजी पुल के निरीक्षण के दौरान कहा, यह केबल पुल दुनिया का अजूबा है। पुल को बनाने के लिए इंजीनियरों ने बेहतरीन काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी घाटी और यहां के लोगों की तरक्की के लिए सोचते हैं। उनकी सोच के मुताबिक ही यह परियोजना अंतिम पड़ाव पर है। परियोजना पर कुल 42,900 करोड़ रुपये का खर्च हुआ है। पूरी दुनिया की नजरें इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर है। घाटी में रेल दौड़ते ही भारत पूरी दुनिया में नया अयाम स्थापित करेगा। न केवल पर्यटकों बल्कि व्यापार में भी यह ट्रेन बड़ा बदलाव लेकर लाएगी। मंत्री ने कहा, हर मौसम में सामान और पर्यटक घाटी तक पहुंच पाएंगे। जम्मू में जल्द ही रेलवे डिवीजन बनेगा। इससे जम्मू संभाग में व्यापार और पर्यटन वृद्धि होगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पश्चिम एशिया संकट के बावजूद देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि पश्चिम एशिया संकट के कारण आयात में व्यवधान के बावजूद देश के तेल शोधक कारखाने सामान्य रूप...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री योनस गौर स्टोर से ओस्लो में वार्ता...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नार्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने ओस्लो में सीमित और प्रतिनिधिमंडल-स्तर की बातचीत की। दोनों नेताओं ने...

सर्वोच्च न्यायालय ने यूएपीए मामलों में कम सजा दर पर चिंता जताई

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने आज गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में सज़ा की कम दर पर चिंता जताई। कोर्ट ने...

ज्योतिरादित्य सिंधिया और नेफियू रियो ने ‘कॉफी ऑफ नागालैंड’ मिशन का शुभारंभ किया

0
नई दिल्ली: पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया और नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने आज ‘कॉफी ऑफ नागालैंड’ मिशन का शुभारंभ किया। इस...

गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति, मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात और पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में...