देहरादून। शासन ने 11 आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। आईएएस विशाल मिश्रा रुद्रप्रयाग के नए डीएम बनाए गए हैं। यहां से आईएएस प्रतीक जैन को जीएमवीएन में प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव शहरी विकास के साथ अब अपर सचिव आवास, मुख्य कार्यपालक अधिकारी भागीरथी घाटी विकास प्राधिकरण भी सौंपा गया है।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, निदेशक कौशल विकास आईएएस संजय कुमार से निदेशक सेवायोजन हटा दिया गया है। बाकी पद यथावत रहेंगे। आईएएस सौरभ गहरवार को एमडी सिडकुल के साथ ही अपर सचिव उद्योग, निदेशक राजकीय मुद्रणालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी को अपर सचिव नियोजन के साथ ही अब पर्यटन विकास परिषद में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी और निदेशक सेवायोजन की जिम्मेदारी भी दी गई है।
आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव शहरी विकास के साथ अब अपर सचिव आवास, मुख्य कार्यपालक अधिकारी भागीरथी घाटी विकास प्राधिकरण भी सौंपा गया है। रुद्रप्रयाग के डीएम प्रतीक जैन को अब एमडी जीएमवीएन, मिशन निदेशक जल जीवन मिशन, निदेशक नमामि गंगे, परियोजना निदेशक केएफडब्ल्यू की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पीसीएस गिरधारी सिंह रावत को अब अपर सचिव कार्मिक के साथ ही अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक मदरसा शिक्षा परिषद, प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। सचिवालय सेवा के अपर सचिव सुरेश जोशी को दुग्ध व दुग्ध विकास विभाग के साथ जनगणना भी सौंपी गई है। सचिवालय सेवा के अपर सचिव कवींद्र सिंह को सचिवालय प्रशासन व संस्कृत शिक्षा के साथ ही कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग सौंपा गया है। पीसीएस त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को आयुक्त गन्ना चीनी से हटाकर प्रधान प्रबंधक शुगर मिल किच्छा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पीसीएस अब्ज प्रसाद वाजपेयी को किच्छा प्रधान प्रबंधक शुगर मिल से हटाकर सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग में उप सचिव कमलेश मेहता की प्रतिनियुक्ति खत्म करते हुए उन्हें डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन ने 11 आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले किए
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















