ग्रेटर नोएडा: दो दिन की राहत के बाद ग्रेटर नोएडा का वायु प्रदूषण फिर से रेड जोन में 300 के पार पहुंच गया हैं। शनिवार को ग्रेनो का वायु गुणवत्ता सूचकांक 307 रहा। पिछले दो दिन से एक्यूआई ऑरेंज जोन में बना हुआ था। वहीं नोएडा में भी वायु प्रदूषण बढ़ा हैं। वहां का एक्यूआई 322 रहा हैं। उधर प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर प्रशासन ने सोमवार को भी 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। उस दिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद प्रशासन स्कूलों को खोलने पर फैसला करेगा।
कई दिन रेड जोन में रहने के बाद ग्रेटर नोएडा के वायु प्रदूषण में सुधार हुआ था। बृहस्पतिवार को ग्रेनो का एक्यूआई ऑरेंज जोन में 212 रहा था। जबकि शुक्रवार को एक्यूआई 262 रहा था। दो दिन की राहत के बाद शनिवार को एक्यूआई रेड जोन में 307 पहुंच गया है। जबकि पूरे दिन हल्की धुंध छाई रही। शाम को प्रदूषण का स्तर काफ बढ़ गया। वहीं नोएडा का एक्यूआई रेड जोन में बना हुआ है। एक्यूआई 312 से 322 पहुंच गया हैं। उधर वायु प्रदूषण बढ़ने से एक बार फिर लोगों को परेशानी होने लगी हैं। लोगों ने आंखों में जलन महसूस कीं। वहीं दो दिन की राहत के दौरान प्राधिकरण और यूपीपीसीबी के अफसर भी लापरवाही दिखे और कार्रवाई को रोक दिया गया। पानी का छिड़काव और साफ सफाई नहीं दिखी। निर्माण कार्य भी कई जगह पर चलता रहा।
जिलाधिकारी ने वायु प्रदूषण के कारण 25 नवंबर को भी 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। उनका कहना है कि पूर्व की तरह स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। अफसरों ने बताया कि 25 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में वायु प्रदूषण को लेकर सुनवाई हैं। सुनवाई के बाद स्कूलों को खोलनेपर फैसला लिया जाएगा। पूर्व आदेश में प्रशासन ने 23 नवंबर तक 12वीं तक के स्कूलों को बंद किया था। 24 नवंबर को रविवार हैं। वहीं प्रशासन ने 25 नवंबर को भी स्कूलों को पूर्व की भांति बंद रखने का आदेश जारी किया हैं।
ग्रेटर नोएडा में ग्रेप-3 लागू के नियमों का पालन नहीं हो रहा हैं। जगह-जगह कूड़ा जलाया जा रहा हैं। शुक्रवार रात जुनपत गांव के पास बड़ी मात्रा में कूड़ा जलाया गया। एक युवक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। आरोप है कि प्राधिकरण के अफसरों की लापरवाही के कारण कूड़ा जलाया जा रहा हैं। जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
फिर रेड जोन में पहुंचा नोएडा-ग्रेनो का वायु प्रदूषण, 25 तक बंद रहेंगे स्कूल, प्रशासन ने जारी किया नया आदेश
Latest Articles
सर्वोच्च न्यायालय ने लंबित जमानत आवेदनों के शीघ्र निपटारे के लिए उपाय सुझाए
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने आज देशभर के उच्च न्यायालयों में लंबित जमानत आवेदनों के शीघ्र निपटारे के लिए कई उपाय सुझाए। मुख्य न्यायाधीश...
देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता: पेट्रोलियम मंत्रालय
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देशभर में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और घरेलू एलपीजी की आपूर्ति निरंतर जारी...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से राष्ट्रीय संसाधनों पर बोझ कम करने के लिए...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष को इस दशक के सबसे बड़े संकटों में से एक बताते हुए राष्ट्रीय संसाधनों पर...
उत्तराखंड के जेलों में आजीवन सजा काट चुके कैदियों की रिहाई पर सुनवाई
नैनीताल। उत्तराखंड की जेलों में आजीवन सजा काट चुके कैदियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी रिहा नहीं करने के मामले पर...
आपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करेंः कौशिक
देहरादून। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने सोमवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में आगामी मानसून सीजन को लेकर राज्य...

















