28.2 C
Dehradun
Monday, September 7, 2026


spot_img

महाराष्ट्र में प्रचंड जीत पर PM ने महायुति को दी बधाई, CM शिंदे को किया फोन

नई दिल्ली। भाजपा मुख्यालय पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा के बाद इस चुनाव का सबसे बड़ा संदेश एकता है। ‘एक हैं तो सेफ हैं’ देश का महामंत्र बन गया है।उन्होंने कहा, इस बार महाराष्ट्र ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह पिछले पचास वर्षों में महाराष्ट्र में किसी भी पार्टी या चुनाव पूर्व गठबंध की सबसे बड़ी जीत है। यह लगातार तीसरी बार है जब महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को आशीर्वाद दिया है। महाराष्ट्र में भाजपा तीसरी बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा को कांग्रेस और उसके सहयोगियों से ज्यादा सीटें मिली हैं। महाराष्ट्र देश का छठा राज्य है जिसने लगातार तीन बार भाजपा को जनादेश दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे।  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, सभी ने मुझे बधाई दी, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। मैं महाराष्ट्र की जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी धन्यवाद देता हूं। डबल इंजन सरकार यहां काम कर रही थी और यहां विकास कार्य हुए। केंद्र सरकार ने भी हमारा समर्थन किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...