25.2 C
Dehradun
Monday, July 20, 2026


spot_img

दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जॉन टिनिसवुड का निधन, 112 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली/लंदन। दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जॉन टिनिसवुड का निधन हो गया है। उन्होंने 112 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका जन्म 26 अगस्त 1912 को ब्रिटेन के लिवरपूल में हुआ था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसकी घोषणा की। टिनिसवुड जीवनभर लिवरपूल फुटबॉल क्लब (एफसी) के समर्थक रहे। उनका निधन सोमवार को साउथ पोर्ट स्थित एक देखभाल केंद्र में हुई। उनके परिवार ने कहा, टिनिसवुड आखिरी दिन संगीत में डूबे हुए थे। वह हमेशा धन्यवाद देने के लिए जाने जाते थे और परिवार ने उनकी देखभाल करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस साल जब वेनेजुएला के 114 वर्षीय जुआन विसेंट पेरेज का निधन हुआ, तब टिनिसवुड को दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति घोषित किया गया था। जॉन का कहना था कि लंबा जीवन केवल उनकी किस्मत है। उन्होंने कभी किसी विशेष आहार का पालन नहीं किया और हफ्ते में एक बार मछली और चिप्स खाना पसंद करते थे।
जॉन ने दोनों विश्व युद्धों का अनुभव किया था। द्वितीय विश्व युद्ध में उन्होंने एक प्रशासनिक अधिकारी की भूमिका निभाई थी। उन्होंने शेल और बीपी जैसी कंपनियों के अकाउंटेंट के रूप में काम किया था और 1972 सेवानिवृत्त हो गए थे। उनके परिवार में एक बेटी, चार पोते और तीन परपोते हैं। जॉन ने अपनी जीवनशैली में संयम को बनाए रखा और इसे लंबे जीवन का राज बताया। दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति जापान के जीरोमोन किमुरा रहे, जिनका 116 वर्ष 54 दिन की आयु में 2013 में निधन हुआ था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से मॉनसून सत्र के सुचारू संचालन में...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से आग्रह किया है कि वे संसद के आगामी मॉनसून सत्र की कार्यवाही सुचारू...

भारतीय वायु सेना रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फ़ोर्स के डार्विन बेस पर शुरू करेगी ‘एक्सरसाइज़...

0
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना कल रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फ़ोर्स के डार्विन बेस पर ‘एक्सरसाइज़ पिच ब्लैक 2026’ शुरू करेगी। कल से 7 अगस्त...

अबू धाबी के ज़ायद अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से गुवाहाटी के लिए जल्द शुरू होगी...

0
नई दिल्ली। अबू धाबी के ज़ायद अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से भारत के 22 शहर अगस्‍त महीने से सीधी उड़ान से जुड़ जायेंगे। अभी 17...

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत 12 पायलट परियोजनाओं को मंजूरी मिली

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत, परिवहन क्षेत्र में हरित हाइड्रोजन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए 12 पायलट परियोजनाओं को...

देहरादून में संतला देवी मंदिर के पास नदी के बीच टापू पर फंसे सात...

0
देहरादून। देहरादून में कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत संतला देवी मंदिर क्षेत्र के पास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से सात लोग नदी के...