10.4 C
Dehradun
Monday, February 2, 2026


spot_img

महाकुंभ के दौरान बढ़ेगी रामलला के दर्शन की अवधि, सुरक्षा एजेंसियों के साथ मंदिर ट्रस्ट ने की बैठक

अयोध्या: प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को लेकर अयोध्या में भी तैयारियां चल रही हैं। प्रयागराज के बाद अयोध्या में स्नान की मान्यता है। इसी के चलते जिला प्रशासन व राममंदिर ट्रस्ट श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था देने पर मंथन कर रहा है। बृहस्पतिवार को ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने रामजन्मभूमि की सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक की। तय हुआ है कि महाकुंभ के दौरान रामलला के दर्शन की अवधि बढ़ाई जाएगी।
संतों का कहना है कि तीर्थराज प्रयाग भी सरयू में अपनी कालिमा धोने आते हैं, इससे जुड़े कथानक भी हैं। इसी मान्यता के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज में डुबकी लगाने के बाद अयोध्या स्नान-दान, दर्शन-पूजन करने जरूर पहुंचते हैं। इसी को लेकर रामजन्मभूमि परिसर में राममंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी डॉ़ अनिल मिश्र व गोपाल राव ने एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे, एसएसएफ, सीआरपीएफ, पीएसी के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था व सुविधाओं पर मंथन किया।
बैठक में तय हुआ है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में 10 से 12 जनवरी तक मनाई जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के राममंदिर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद 15 जनवरी से कुंभ मेला शुरू हो जाएगा, जिसके चलते भी श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी। इसको देखते हुए रामलला की दर्शन अवधि में वृद्धि की जा सकती है। साथ ही दर्शनपथ पर कतार व प्रसाद का काउंटर बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि दर्शन अवधि बढ़ाने का निर्णय ट्रस्ट से विचार-विमर्श के बाद भीड़ की स्थिति पर निर्भर होगा। अधिक से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन सुगमता पूर्वक कर सकें, इसी योजना पर काम हो रहा है। बैठक में सभी सुरक्षा एजेंसियों को श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करने की नसीहत दी गई है। उन्होंने बताया कि राजकीय निर्माण निगम की ओर से परिसर में लगाए जा रहे आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का काम भी 10 जनवरी तक पूरा हो जाएगा।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय ने ”प्रतिष्ठा द्वादशी” के आयोजन और मंदिर परिसर में बन रहे अन्य 18 मंदिरों के निर्माण की प्रगति बताई। चंपत राय अपने शिविर कार्यालय भरत कुटी, कारसेवक पुरम में पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि समस्त हिंदू पर्व, त्योहार तिथियों के अनुसार ही मनाए जाते हैं, जैसे रामनवमी, कृष्ण जन्माष्टमी, विवाह पंचमी आदि। उसी तरह प्राण-प्रतिष्ठा की जयंती पौष शुक्ल द्वादशी को ”प्रतिष्ठा द्वादशी” नाम दिया गया है, जो इस वर्ष 11 जनवरी को है। एक सवाल के उत्तर में उन्होंने बताया कि गूढ़ मंडप पूर्णता की ओर है, शीघ्र ही राम दरबार की स्थापना होगी। जो 18 मंदिर और बन रहे हैं दशावतार, शेषावतार, निषादराज, शबरी, अहिल्या,संत तुलसीदास आदि के मंदिरों में तेजी से काम चल रहा है। जो तिथियां सोची गई हैं परमात्मा की इच्छा रही तो सब उसी अनुसार होगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लोकलुभावन नीतियों से नहीं, निर्माण-तकनीक से आगे बढ़ेगा देश, बजट में ग्लोबल पॉवर बनने...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय बजट में इस बार लोकलुभावन घोषणाओं नहीं दिखीं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए इस बजट में एक विजन...

लाल आतंक’ का होगा स्थायी खात्मा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए बजट...

0
नई दिल्ली। देश में नक्सलवाद के खात्मे की तिथि 31 मार्च 2026 रखी गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कह चुके हैं कि...

सीआरपीएफ के बजट में वृद्धि तो BSF में कटौती, कम हो गया पीएम की...

0
नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लिए मिला-जुला आवंटन दिखा। सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, असम राइफल्स और एनएसजी के...

एसआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की...

0
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में चल रही मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को चुनौती देते हुए सुप्रीम...

केन्द्रीय बजट में शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य व कौशल विकास पर फोकसः डॉ. धन सिंह...

0
देहरादून। सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026-27 का स्वागत...