26.2 C
Dehradun
Tuesday, July 14, 2026


spot_img

दुबई में होंगे भारत के मैच, सेमीफाइनल और फाइनल के लिए आईसीसी ने की अलग व्यवस्था

नई दिल्ली: अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पहले ही इस टूर्नामेंट के हाइब्रिड मॉडल में आयोजन की जानकारी दे चुका है। इस बीच रविवार को पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि भारत अपने सभी मुकाबला दुबई में खेल सकता है। वहीं, अगर रोहित शर्मा एंड कंपनी सेमीफाइनल और फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब होती है तो भी वह अपने सभी मैच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में ही खेलेगी। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी और उनके यूएई समकक्ष शेख नाहयान अल मुबारक के बीच बैठक के बाद दुबई को तटस्थ स्थल के रूप में चुना गया है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को बताया था कि भारत और पाकिस्तान के सभी मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू (तटस्थ स्थल) पर खेले जाएंगे। इसका अर्थ है कि अब दोनों टीमें किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में एक-दूसरे के देश के दौरे पर नहीं जाएंगी और दोनों टीमों के बीच किसी तटस्थ स्थान पर मुकाबले खेले जाएंगे। यह नियम 2024-2027 तक लागू रहेगा। इससे साफ हो गया था कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में ही होगा।
आईसीसी ने अब तक चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की है। आईसीसी ने बताया कि जल्दी ही आगामी टूर्नामेंट के कार्यक्रम का एलान किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें शामिल होंगी जिनमें भारत और पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास सख्त, धीमी प्रगति पर...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत संचालित आवासीय परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के...

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, ड्राफ्ट मतदाता सूची में...

0
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के कम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण...

देहरादून महायोजना-2041 : सातवें दिन जीआरडी यूनिवर्सिटी में उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे भविष्य...

0
देहरादून: राजधानी देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और भविष्य उन्मुख विकास के लिए तैयार की जा रही देहरादून महायोजना-2041 को लेकर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए)...

सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र को निर्देश, वायुयान नियमों को 2 सप्ताह के भीतर रिकॉर्ड...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को भारतीय वायुयान अधिनियम, 2024 के अंतर्गत बनाए गए नियमों को दो सप्ताह के भीतर रिकॉर्ड पर...

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की OMR शीट जारी

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी –एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी 2026 की पुनः परीक्षा के लिए ओएमआर शीट...