31.8 C
Dehradun
Thursday, June 18, 2026


spot_img

राष्ट्रीय खेलः 99 स्थानों में बिखरेगी मशाल की रोशनी

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए माहौल बनता जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों की मशाल (टॉर्च) अब उत्तराखंड के कोने-कोने में घूमकर रोशनी फैलाने के लिए तैयार है। हल्द्वानी से गुरुवार 26 दिसंबर को मशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद, सभी 13 जिलों के 99 स्थानों पर यह मशाल घूमेगी और राष्ट्रीय खेलों के लिए जागरूकता फैलाएगी।
मशाल रैली का जो 35 दिन का रूट प्लान तैयार किया गया है, उसमें यह रैली 3823 किलोमीटर का सफर तय करेगी। 26 दिसंबर 2024 से 27 जनवरी 2025 तक मशाल रैली का कार्यक्रम तय किया गया है। मशाल रैली जिस दिन समाप्त होगी, उसके अगले दिन यानी 28 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय खेलों का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। मशाल रैली के रूट प्लान में सभी 13 जिलों को कवर किया गया है। सबसे ज्यादा 14-14 स्थान अल्मोड़ा व पौड़ी जैसे जिले में हैं, जहां पर मशाल घूमेगी। जिस तरह का कार्यक्रम तय किया गया है, उसमें मशाल किसी भी जिले में दो से तीन दिन तक ही रहेगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी राष्ट्रीय खेल सचिवालय अमित सिन्हा के अनुसार राष्ट्रीय खेलों के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मशाल रैली का हल्द्वानी से शुभारंभ किया जा रहा है। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। मशाल रैली पूरे उत्तराखंड में घूमेगी। साथ ही साथ प्रचार के लिए अन्य तमाम कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
इस तरह का है मशाल रैली का रूट
नैनीताल(26-27 दिसंबर 2024)
हल्द्वानी, भीमताल, धारी, ओखलकांडा, बेतालघाट, भवाली, नैनीताल, कालाढूंगी, रामनगर।
उधम सिंह नगर(28-29 दिसंबर 2024)
काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, सितारगंज, खटीमा।
चंपावत(30-31 दिसंबर 2024)
बनबसा, टनकपुर, चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट।
पिथौरागढ़(01-02 जनवरी 2025)
पिथौरागढ़, मूनाकोट, कनालीछीना, धारचूला, जौलजीबी, मदकोट, मुनस्यारी, थल, डीडीहाट, बेरीनाग, गंगोलीहाट।
अल्मोड़ा-(03 से 05 जनवरी 2025)
दन्या, लमगड़ा, अल्मोड़ा, ताकुला, हवालबाग, तारीखेत, तिपोला, भिकियासैंण, सल्ट, स्याल्दे, चौखुटिया, द्वाराहाट, सोमेश्वर, कौसानी।
बागेश्वर(06 से 08 जनवरी 2025)
गरूड़, बागेश्वर, कपकोट, ग्वालदम।
चमोली-(09 से 11 जनवरी 2025)
देवाल, थराली, नारायणबगड़, गैरसैंण, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, ज्योर्तिमठ, गोपेश्वर, पोखरी।
रूद्रप्रयाग(12 से 14 जनवरी 2025)
पोखरी, ऊखीमठ, अगस्त्यमुनि, जखोली।
टिहरी-(15 से 16 जनवरी 2025)
घनसाली, नई टिहरी, कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेन्द्रनगर, चंबा।
उत्तरकाशी-(17 से 19 जनवरी 2025)
चिन्यालीसौड़, डुंडा, उत्तरकाशी, भटवाड़ी, बड़कोट, पुरोला, मोरी, नौगांव, मसूरी।
हरिद्वार-(20-21 जनवरी 2025)
हरिद्वार, भगवानपुर, रूड़की, खानपुर, लक्सर, हरिद्वार।
पौड़ी-(22 से 24 जनवरी 2025)
पौड़ी, कोटद्वार, लैंसडौन, रिखणीखाल, बीरोंखाल, धुमाकोट, थलीसैंण, पाबौ, पौड़ी, कल्जीखाल, सतपुली, गुमखाल, यमकेश्वर, लक्ष्मणझूला, ऋषिकेश।
देहरादून-(25 से 27 जनवरी 2025)

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य को आवाजाही के लिए खुला रखना वैश्विक अर्थव्‍यस्‍था के लिए अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण है।...

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1 9 3...

पीएम आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण में 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों को...

0
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्‍त मकानों...

भारत-ब्रिटेन सीईटीए 15 जुलाई से होगा लागू, पीएम मोदी ने व्यापार में नई गति...

0
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा...

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने...