30.2 C
Dehradun
Thursday, June 18, 2026


spot_img

रोडवेज की बस खाई में गिरी, चार लोगों की मौत, दो दर्जन घायल  

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। नैनीताल जिले के भीमताल में रोडवेज की बस खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई लोग घायल हैं। एसएसपी नैनीताल ने बताया कि हादसा भीमताल में हुआ है। राहत टीम मौके पर भेजी गई है। दुर्गम रास्ता होने के कारण टीम को पहुंचने में समय लगा। मौके पर पहुंचकर एसडीआरफ और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायल को खाई से निकालकर पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक बस में 28 लोग सवार थे।
नैनीताल जिले में भीमताल और हल्द्वानी के बीच एक बस अनियंत्रित होकर 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस में 28 लोग सवार थे, जब चालक ने नियंत्रण खो दिया और बेकाबू बस पलटियां खाते हुए खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी और अंजाली नामक स्थान के पास गिर गई। बस में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 25 सवारियां घायल हो गई।
सूचना के बाद प्रशासन के अलावा एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग, पुलिस और स्थानीय लोग रैस्क्यू कार्य मे जुटे हैं। बताया जा रहा है कि बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही थी, तभी बीच रास्ते में भीमताल के पास ये हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों के मरने की सूचना है। पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल बस हादसे को लेकर एक्स पर जानकारी शेयर की है। सीएम धामी ने लिखा है कि भीमताल के निकट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।
बता दें कि, आज ये दूसरा बड़ा हादसा है। सुबह ही बागेश्वर से देहरादून जा रही एक बस ऋषिकेश-देहरादून रोड पर सात मोड़ के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में कुल 45 स्कूली छात्राएं थीं। सभी छात्राएं खेल महाकुंभ में भाग लेने दून जा रही थीं। ये इवेंट देहरादून महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में हो रहा है। एसडीआरएफ ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे का कारण ड्राइवर का बस से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।
बता दें कि इसी साल 2024 में चार नवंबर को उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में भी बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे में 38 लोगों की मौत हुई थी। पौड़ी गढ़वाल जिले से रामनगर आ रही प्राइवेट बस अल्मोड़ा जिले से मार्चुला में खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 36 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं दो लोगों की बाद में उपचार के दौरान मौत हुई थी। इस घटना के बाद सरकार ने पुलिस और परिवहन विभाग के कई अधिकारियों पर कार्रवाई की थी। अल्मोड़ा बस हादसे का कारण ओवरलोडिंग और ड्राइवर की लापरवाही बताया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य को आवाजाही के लिए खुला रखना वैश्विक अर्थव्‍यस्‍था के लिए अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण है।...

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1 9 3...

पीएम आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण में 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों को...

0
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्‍त मकानों...

भारत-ब्रिटेन सीईटीए 15 जुलाई से होगा लागू, पीएम मोदी ने व्यापार में नई गति...

0
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा...

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने...