23.7 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

राष्ट्रीय खेलः खिलाड़ियों के लिए खुले ओपन ट्रायल के द्वार

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों की तेज होती तैयारियों के बीच ओपन ट्रायल के दरवाजे भी खुल गए हैं। हैंडबॉल व वॉलीबॉल के उन खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है, जो कि राज्य खेलों में किन्हीं कारणों से भाग नहीं ले पाए थे। अब एक जनवरी 2025 को ऐसे खिलाड़ी ओपन ट्रायल में भाग ले पाएंगे। उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने कहा है कि ओपन ट्रायल के दौरान पारदर्शिता का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए कई स्तरों पर तैयारियां चल रही हैं। विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन स्थितियों के बीच, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ डीके सिंह की ओर से जिला संघों को भेजे गए पत्र में एक जनवरी को ओपन ट्रायल कराने की जानकारी दी गई है। एक जनवरी को रुद्रपुर के श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रुद्रपुर में हैंडबॉल व वॉलीबॉल का यह ओपन ट्रायल होगा।
उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ डीके सिंह का कहना है कि ओपन ट्रायल प्रतिभाशाली एथलीटों का अधिकतम प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। यह पहल उन योग्य खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने से जुड़ी है, जो अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण हाल ही में संपन्न राज्य खेलों में भाग लेने में असमर्थ रहे। राष्ट्रीय स्तर पर हमारे राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें विकसित करने में ये ट्रायल महत्वपूर्ण साबित होंगे।

 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...