17.7 C
Dehradun
Wednesday, December 3, 2025


दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 101 साल का रिकॉर्ड, हिमाचल में बर्फबारी में फंसे हजारों सैलानी

नई दिल्ली। भारी बर्फबारी से कश्मीर,उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सामान्य जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। हिमपात का आनंद लेने पहुंच रहे पर्यटकों के लिए भी बर्फबारी मुसीबत बन रही है। हिमपात के कारण कश्मीर घाटी का बाकी देश से हवाई और जमीनी संपर्क कट गया है। जबकि हिमाचल प्रदेश में भी चार राष्ट्रीय राजमार्ग और 319 सड़कों को बंद कर दिया गया है।
श्रीनगर एयरपोर्ट पर बर्फबारी और कम रोशनी के कारण 38 उड़ानों का आवागमन प्रभावित हो गया है। उत्तराखंड में चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट-लिपुलेख मार्ग बूंदी के पास बंद हो गया है। यहां भी कई जगहों पर भारी बर्फबारी और वर्षा हो रही है। उधर, दिल्ली में हुई बारिश से 101 वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया है। शुक्रवार को दिल्ली में 41.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। दिसंबर में 24 घंटे में पहले 1923 में 75.7 मिलीमीटर वर्षा हुई थी।
जम्मू-कश्मीर में जवाहर सुरंग के दोनों मुहानों पर बर्फबारी और कई जगह बारिश से भूस्खलन होने से राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान भी घाटी के अधिकांश इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल में भी रविवार को ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात जबकि कुछ एक स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई है। कश्मीर घाटी के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे है।
उच्च पर्वतीय इलाकों और घाटी के ज्यादातर जिलों में आठ इंच से तीन फीट तक बर्फ जमा हो गई है। हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति, अटल टनल, किन्नौर, केलंग व कुफरी में चार से एक फीट तक ताजा हिमपात हुआ है। मनाली में 14 साल बाद चौबीस घंटों में 78 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। उत्तराखंड में करीब 100 गांवों का संपर्क सड़क मार्गों से कट गया है। समूचा उत्तराखंड कड़ाके की ठंड की चपेट में है। भारी हिमपात के चलते हिमाचल प्रदेश और कश्मीर घाटी में बिजली का संकट भी गहरा गया है। हिमाचल में राज्य परिवहन निगम के 156 रूट बाधित हैं। बर्फबारी से बनिहाल-बारामुला रेलवे सेक्शन पर बर्फबारी के कारण रेल सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।
हिमाचल में मनाली के साथ सटे सोलंग नाला में शुक्रवार रात को फंसे करीब पांच हजार पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। यहां पर्यटक हिमपात के बीच मस्ती करते रहे, लेकिन हिमपात अधिक होने से वाहन फिसलने लगे, इस वजह से लोग वहीं फंस गए। मनाली के पुलिस प्रशासन ने उन्हें निकालने का अभियान चलाया। शनिवार को हालात देखते हुए पर्यटकों के लिए मनाली के सभी पर्यटनस्थल बंद कर दिए हैं। उधर, किन्नौर जिले के मलिंग नाला में भी शुक्रवार रात को फंसे 160 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया है। कश्मीर के गुलमर्ग में भारी बर्फबारी के बीच 68 पर्यटक फंस गए थे। जिन्हें निकालने के लिए सेना की मदद ली गई और सभी को सुरक्षित निकाला गया। पंजाब में शनिवार को दूसरे दिन भी वर्षा हुई। इस कारण तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 29 दिसंबर से तीन जनवरी तक प्रदेश में घनी धुंध पड़ने व शीतलहर चलने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। उधर राजस्थान में भी ज्यादातर जिलों में दो दिन तक लगातार बारिश हुई, जिससे सर्दी बढ़ गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पुतिन की यात्रा से पहले भारत-रूस के बीच बड़ी डील

0
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर से दो दिवसीय भारत की यात्रा पर रहेंगे। रूस यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के...

संकट में श्रीलंका को मिला भारत का साथ, सनथ जयसूर्या ने पीएम मोदी को...

0
नई दिल्ली: चक्रवात दित्वाह से तबाह हुए श्रीलंका के लिए भारत द्वारा चलाए जा रहे बड़े राहत अभियान के बीच श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी...

8वां वेतन आयोग: पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने राज्यसभा में साफ की...

0
नई दिल्ली: आठवें वेतन आयोग के गठन के बाद से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच सबसे बड़ी चिंता 'पेंशन रिविजन' को लेकर थी।...

दिल्ली की आबोहवा में घुट रहा दम: ‘बेहद खराब’ श्रेणी में हवा, 16 निगरानी...

0
दिल्ली: राजधानी में हवा की दिशा बदलने और स्थानीय कारकों के चलते हवा एक बार फिर से गंभीर श्रेणी की ओर तेजी से बढ़...

प्रियांक को सोशल मीडिया पर शोध के लिए पीएचडी की उपाधि

0
-सोशल मीडिया ने दर्द भी दिया और दवा भी देहरादून। उत्तराखण्ड में कोविड से निपटने में सोशल मीडिया ने अहम भूमिका निभाई। सोशल...