देहरादून। निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी लगातार मंथन कर कैंडिडे्टस् की लिस्ट जारी कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को बीजेपी ने मेयर की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 6 महानगरों के मेयर कैंड़िडे्ट्स घोषित किये गये हैं। इनमें सबसे चौंकाने वाला नाम श्रीनगर गढ़वाल से सामने आया है। बीजेपी ने श्रीनगर नगर निगम से आशा उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया है। बता दें आशा उपाध्याय बीते दो दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुई थी।
उत्तराखंड भाजपा द्वारा जारी मेयर प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में हरिद्वार, श्रीनगर, कोटद्वार, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और रुद्रपुर के मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। उत्तराखंड भाजपा ने हरिद्वार से ओबीसी महिला प्रत्याशी के रूप में किरण जैसल, श्रीनगर से महिला सीट पर आशा उपाध्याय, कोटद्वार से सामान्य सीट पर शैलेंद्र रावत, पिथौरागढ़ से महिला सीट पर कल्पना देवाल, अल्मोड़ा से ओबीसी सीट पर अजय वर्मा और रुद्रपुर से सामान्य सीट पर विकास शर्मा को मेयर का टिकट दिया है।वहीं इसके अलावा बीजेपी ने अभी हरिद्वार, हल्द्वानी, ऋषिकेश, रुड़की और काशीपुर पर अभी मेयर प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। बता दें यह 5 सीट राज्य के बड़े नगर निगम में से एक हैं। इसके अलावा भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को लेकर भी अलग-अलग जिला अध्यक्षों ने पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा की जा रही है। रविवार दिन रात देहरादून महानगर जिला अध्यक्ष की तरफ से देहरादून नगर निगम के 100 पार्षद में से 89 पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा हरिद्वार नगर निगम में भी 56 पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।
भाजपा ने मेयर प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की
Latest Articles
ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...
संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...
सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...
झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज
नई दिल्ली। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...
तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

















