चंडीगढ़: किसानों के समर्थन में पंजाब बंद का व्यापाक असर दिखा। किसानों ने हाईवे और रेलवे ट्रैक जाम कर दिए। इससे सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को हुई। पंजाब में 150 से ज्यादा ट्रेनें रद्द रहीं। हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में सोमवार को किसानों ने अपने पंजाब बंद के आह्वान के तहत जगह-जगह प्रदर्शन किया, जिसका प्रदेश में व्यापाक असर देखने को मिला। सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक किसान ने 140 जगहों पर हाईवे और रेलवे ट्रैक को जाम किया।
इस दौरान अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा व मोहाली में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे को भी धरने लगाकर किसानों ने जाम कर दिया। पठानकोट और जम्मू कश्मीर को जाने वाले रास्ते में पड़ते बॉर्डर क्षेत्र में कथलोर पुल को भी किसानों ने बंद कर दिया, जिस कारण पंजाब का जम्मू-कश्मीर से संपर्क कट गया। किसानों व व्यापारियों में बाजार बंद करने को लेकर लुधियाना में बहस भी हुई। यहां चौड़ा बुजार खुला रहा। इसी तरह परेशानी झेल रहे यात्रियों ने भी किसानों का विरोध किया और आरोप लगाया कि इमरजेंसी सेवाओं के लिए भी लोगों को भी जाने नहीं दिया गया। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि किसी की जबरदस्ती दुकानें नहीं बंद करवानी पड़ी। व्यापार मंडल, आढ़ती एसोसिएशन, जत्थेबंदियों और यूनियनों का समर्थन मिला। 140 जगहों रेलवे व हाईवे को जाम किया गया और 270 जगहों पर प्रदर्शन भी हुआ। किसानों के बंद की वजह से रेलवे ने वंदे भारत समेत 150 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और दर्जनों को री-शेड्यूल भी किया गया। देर शाम टिकट का रिफंड भी जारी कर दिया गया।
फगवाड़ा, जालंधर और लुधियाना में रेलवे यात्री भी परेशान हो रहे। पंजाब बंद की वजह से गरीब तबके के लोग जो दिहाड़ी लगाकर दो वक्त की रोटी खाते हैं उनके लिए परेशानी हुई है। फगवाड़ा में एक मजदूर का दर्द छलका और उसने कहा कि पंजाब बंद होने की वजह से उनकी दिहाड़ी नहीं लगी। सरकार को उनका भी सोचना चाहिए। पंजाब से 8 राज्यों के लिए 576 रूट पर चलने वाली बसें भी बंद रहीं। हरियाणा और हिमाचल समेत दूसरे राज्यों की बसें भी पंजाब में नहीं आईं। गैस और पेट्रोल पंप के साथ बाजार भी बंद किए गए। पंजाब बंद के दौरान पठानकोट में बरात को भी किसानों ने रोक दिया। इस दौरान दूल्हा भी किसानों के हक में धरने में कुछ देर के लिए शामिल हुआ। जालंधर में भी दूल्हा जाम में फंस गया और किसान यूनियन का झंडा लेकर धरने में शामिल हुआ। फगवाड़ा के हाईवे पर स्थित शुगर मिल चौक पर किसानों के धरने में जिला कपूरथला कांग्रेस प्रधान व स्थानीय विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल शामिल हुए और धरने पर बैठे बैठ गए।
पंजाब बंद का व्यापक असर: हाईवे व रेलवे ट्रैक जाम, दिनभर यात्री रहे परेशान, 150 ट्रेनें रद्द
Latest Articles
रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल व एलपीजी का पर्याप्त भंडार : सरकार
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वासन दिया है कि सभी रिफाइनरियां पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।...
भारत और भूटान ने डाक सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
नई दिल्ली। भारत और भूटान ने डाक सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जो भारतीय डाक और भूटान डाक के बीच...
हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी, हिमखंड गिरा; तीन नेशनल हाईवे समेत 100 सड़कें बंद
शिमला/धर्मशाला। प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को भी ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले में झमाझम बारिश हुई है। अटल टनल रोहतांग...
भारत की विद्युत वितरण कंपनियों ने पूरे क्षेत्र में पहली बार लाभ अर्जित किया:...
नई दिल्ली। केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने कहा कि भारत की विद्युत वितरण कंपनियों ने पहली बार पूरे क्षेत्र में लाभ...
SIR में आईटी वॉलिटिसर्य करेंगे BLO की मदद, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राज्य...
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को...
















