33.8 C
Dehradun
Tuesday, July 14, 2026


spot_img

लिव इन पार्टनर का पहले गला घोंटा फिर 11 महीने शव फ्रिज में छिपाकर रखा

देवास: मध्य प्रदेश के देवास जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लिव इन में रह रहे पार्टनर ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला की गला घोंटकर लगभग 11 महीने पहले हत्या की और शव फ्रिज में छिपा दिया। इतने महीनों तक शव रखा रहा, पर जब आसपास बदबू फैलने लगी तक पुलिस तक मामला पहुंचा और दिल दहला देने वाले मामले से पर्दा उठ सका।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देवास पुलिस को सूचना मिली कि वृंदावन धाम कॉलोनी में एक घर से तेज बदबू आ रही है। पुलिस ने घर की जांच की तो फ्रिज से बदबू आने का अंदेशा हुआ, अंदर देखा कि फ्रिज में लाश पड़ी है।
बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि मकान मालिक धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने जुलाई 2023 में यह मकान संजय पाटीदार को किराए पर दिया था। संजय ने जून 2024 में मकान खाली कर दिया, लेकिन एक कमरे में अपना कुछ सामान छोड़ दिया था। इसमें एक फ्रिज भी है। मौके पर पहुंचे एफएसएल अधिकारी ने बताया कि महिला का शव काफी पुराना है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। पड़ोसियों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि महिला संजय पाटीदार के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। उसकी पहचान पिंकी उर्फ प्रतिभा के रूप में की गई। पुलिस ने आरोपी संजय को भी उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने जो बताया, पुलिस को भी यकीन करना मुश्किल हो रहा था।
आरोपी संजय ने बताया कि वह पिंकी उर्फ प्रतिभा प्रजापति के साथ करीब पांच साल से लिव इन रिलेशनशिप में था। वह शादी का दबाव बना रही थी और इसे लेकर विवाद करती थी। इसी विवाद में बीते साल मार्च में पिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या में उसका एक साथी विनोद दवे भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद ने बताया कि आरोपी संजय महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है। उसने बताया कि उसका पिंकी से किसी बात पर विवाद हो गया था, गुस्से में उसने पिंकी की हत्या कर दी।
पुलिस जब पहुंची और फ्रिज में शव देखा तो चौंक गई। शव पूरी तरह काला पड़ चुका था। मकान मालिक ने बताया कि संजय कमरे में ताला लगा कर गया था। किराया भी नहीं दे रहा था। बार-बार कहने पर बहाने बना देता था। कभी कहता मेरे ससुर को हार्टअटैक आ गया, तो कभी बताता कि मेरे चाचा का लड़का मर गया। लेकिन लौटा नहीं।
पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद का कहना है कि हत्याकांड चौंकाने वाला है। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि आरोपी संजय पाटीदार उज्जैन जिले के इंगोरिया का रहने वाला है। उसे टीम भेजकर अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध करना कबूल कर लिया। पता चला है कि उसने अपने साथी विनोद दवे के साथ मिलकर पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। विनोद दवे राजस्थान के टोंक जिले की जेल में किसी अपराध में बंद है। राजस्थान पुलिस से संपर्क किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड मांगा जाएगा ताकि और भी तथ्य सामने आ सकें। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में हत्या के कारणों का और स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र को निर्देश, वायुयान नियमों को 2 सप्ताह के भीतर रिकॉर्ड...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को भारतीय वायुयान अधिनियम, 2024 के अंतर्गत बनाए गए नियमों को दो सप्ताह के भीतर रिकॉर्ड पर...

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की OMR शीट जारी

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी –एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी 2026 की पुनः परीक्षा के लिए ओएमआर शीट...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 17 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के तहत नलकूप निर्माण, सीवरेज लाईन बिछाये जाने तथा आपदा प्रभावितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध...

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए 451.63 करोड़ की विशेष सहायता...

0
देहरादून। उत्तराखंड को आधारभूत अवसंरचना एवं पूंजीगत विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी वित्तीय सहायता प्रदान की है। भारत...

प्रदेश में स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर स्थापित करने के मुख्य सचिव ने दिए...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में साइबर क्राइम को लेकर सचिव गृह एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस...