25.7 C
Dehradun
Monday, July 27, 2026


spot_img

जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, अब चुकाना होगा ज्यादा टोल

नई दिल्ली। अब जयपुर दिल्ली हाईवे पर चलने वालों को ज्यादा टोल चुकाना होगा। 18 जनवरी की रात 12 बजे से नए रेट लागू हो जाएंगे। दरअसल, नेशनल हाईवे ऑथरिटी ऑफ इंडिया ने जयपुर- दिल्ली हाईवे पर टोल टैक्स बढ़ाने का फैसला किया है। बढ़े हुए दाम को 18 जनवरी की रात 12 बजे से लागू कर दिया जाएगा। टोल के नए दाम के निर्धारण के बाद जयपुर से गुरुग्राम तक जाने वाले वाहनों को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
नेशनल हाईवे ऑथरिटी ऑफ इंडिया ने जयपुर-दिल्ली हाईवे पर टोल टैक्स में 35 रुपये का इजाफा किया है। हालांकि, ये बढ़े हुए दाम तीन टोल नाकों पर देना होगा। एनएचआई के अनुसार तीनों टोल प्लाजा पर 5 रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।
जानकारी के अनुसार जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर कुल तीन टोल प्लाजा हैं। इनमें दौलातपुरा टोल, मनोहरपुर टोल और शाहजहांपुर टोल शामिल है। सभी टोल नाकों पर अलग-अलग किराया निर्धारित है। सभी टोल नाकों पर 18 जनवरी की रात से अधिक टोल वसूला जाएगा।
बता दें कि जहां दोलतपुरा टोल पर पहले 70 रुपये टोल था, अब वहां पर 75 रुपये देने होंगे। मनोहरपुर टोल प्लाजा पर पहले 80 रुपये देने होते थे, जहां पर अब 90 रुपये देने होंगे। इसके अलावा शाहजहांपुर टोल पर पहले वाहनों से 170 रुपये टोल लिए जाते थे, जहां पर अब से 190 रुपये टोल देने होंगे। इस नेशनल हाईवे पर चलने वालों को कुल 355 रुपये का टोल टैक्स का भुगतान करना होगा।
रिपोर्ट्स की मानें तो नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने हाल में ही जयपुर से शाहजहांपुर तक करीब 155 किलोमीटर तक पर मरम्मत का काम कराया है। इस काम को पूरा हुए कुल एक महीने से अधिक का समय व्यतीत हो चुका है। इस कारण 18 दिसंबर की रात से इस नेशनल हाईवे पर टोल की कीमतों में को बढ़ाने का फैसला किया गया था। हालांकि, किसी वजह से इसको एक महीने के लिए टाल दिया गया। अब इसको 18 जनवरी की रात से लागू किया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें

0
देहरादून। आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को आयोजित ‘समाधान दिवस’ में जिलाधिकारी...

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह

0
हरिद्वार/देहरादून। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड द्वारा रुड़की में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट...

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिलाः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार  उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार और...

आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद के उच्च सदन में कार्य अधिक तेज तथा...

0
नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद का उच्च सदन अधिक तेज तथा कागज-मुक्त हो गया...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की परीक्षा सुधारों के लिए उच्चस्तरीय टास्क फोर्स के गठन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यबल के गठन की...