जम्मू: उत्तरी कश्मीर के सोपोर में रविवार देर शाम सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। गुज्जरपति जलूरा इलाके में तलाशी अभियान के दौरान यहां छिपे आतंकियों ने सेना व पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने इलाके को पूरी तरह सील कर दिया है। यहां दो आतंकियों के घिरे होने की सूचना है। जिसमें एक जवान का बलिदान हो गया है।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, रविवार दोपहर सोपोर के गुज्जरपति जलूरा इलाके में सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) व जम्मू-कश्मीर पुलिस संयुक्त तलाशी अभियान चला रही थी। इस दौरान छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों के अनुसार, तलाशी अभियान जारी है। सोमवार सुबह पहली किरण के साथ अभियान तेज किया जाएगा। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से स्थानीय लोगों से मुठभेड़ स्थल के करीब नहीं जाने का अनुरोध किया है।
जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में शनिवार को चार सक्रिय आतंकियों के पोस्टर जारी किए गए थे। इन आतंकियों में सैफल्ला, फरमान, आदिल और एक अन्य शामिल है जिसे बाशा के नाम से जाना जाता है। पुलिस ने इन सभी की जानकारी देने वाले को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है।20 दिसंबर को कुलगाम में हिजबुल कमांडर समेत पांच आतंकी किए थे ढेर। पिछले साल 20 दिसंबर को सुरक्षाबलों ने कुलगाम के कद्देर गांव में हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडर फारूक अहमद भट्ट उर्फ नाली समेत पांच आतंकियों को ढेर किया था। गोलीबारी में सुरक्षाबलों के दो जवान घायल हुए थे। जवानों ने मुठभेड़ स्थल से गोला-बारूद के साथ ही आपत्तिजनक सामग्री बरामद की थी।
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान बलिदान, जवानों ने दो दहशतगर्तों को घेरा, ऑपरेशन जारी
Latest Articles
राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 आवास, नवी मुंबई के...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेश की सरकारी संपत्तियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने...
मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की, कार्यों को निर्धारित समयसीमा...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी...
नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों...
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले खाद्य कारोबारियों...
संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

















