29.2 C
Dehradun
Monday, July 13, 2026


spot_img

रुड़की में मतदान बंद करने को लेकर बवाल, पुलिस ने फटकारी लाठियां, भगदड़ में कई घायल

रुड़की। रुड़की के माहीग्रान में शाम पांच बजे के बाद लाइन में लगे लोगों ने मतदान करवाने के लिए हंगामा कर दिया। जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण बन गई। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मतदान करवाने की जिद पर अड़े रहे। इस बीच किसी ने पत्थर फेंक दिया। जो एक युवक को जा लगा। इस पर हंगामा और बढ़ गया। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों पर लाठियां फटकारी, जिससे भगदड़ मच गया। वहीं, भगदड़ में कई महिलाएं और युवती घायल हो गए।
पुलिस-प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने को लेकर कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी धरने पर बैठ गए। मौके पर भारी पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। वहीं, धरने पर बैठे कांग्रेस प्रत्याशी पति सचिन गुप्ता और निर्दलीय प्रत्याशी पति यशपाल राणा ने आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में सुबह से ही पुलिस-प्रशासन ने माहीग्रान मतदान केंद्र पर धीमी गति से मतदान करवाया है। शाम तक लोग लाइन में लगे रहे। पांच बजते ही मतदान केंद्र बंद कर दिया गया। जिसके चलते हजारों लोग मतदान नहीं कर पाए। आरोप लगाया कि लोगों ने मतदान कराने की मांग की तो पुलिस ने लाठीचार्ज की है। वहीं, देर शाम तक लोग मतदान शुरू करवाने को लेकर धरने पर बैठे रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रदेश में स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर स्थापित करने के मुख्य सचिव ने दिए...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में साइबर क्राइम को लेकर सचिव गृह एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस...

देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में साइंस सिटी परियोजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण...

मुख्य सचिव ने ट्रैकिंग पॉलिसी तैयार कर शीघ्र लागू करने के दिए निर्देश

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में प्रदेश के अंतर्गत इको-टूरिज्म गतिविधियों को बढ़ाए जाने को लेकर वन विभाग के अधिकारियों...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई शिविर में 100 लोगों ने दिए सुझाव

0
देहरादून। राजधानी देहरादून के सुनियोजित और दीर्घकालिक विकास की आधारशिला मानी जा रही देहरादून महायोजना-2041 को लेकर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा संचालित जनसंवाद...

श्रम मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया सात ईएसआई स्वास्थ्य परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

0
नई दिल्ली। श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मंगलवार को देशभर में लगभग छह सौ 68 करोड़ रुपये की लागत वाली सात कर्मचारी...