देहरादून। भाजपा मुख्यालय में 76 वाँ गणतंत्र दिवस मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सीएम धामी ने राष्ट्रीय पर्व की बधाई देते हुए, पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प में उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ योगदान का आह्वाहन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रध्वज फहराया और वहां मौजूद सभी लोगों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, आज के दिन लागू संविधान ने प्रत्येक नागरिक के अधिकारों को सुनिश्चित किया है। हम सभी को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में अपने अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना है। साथ ही, पीएम मोदी द्वारा तय 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प में भी हम सभी उत्तराखण्डियों को आहूति देनी है।
उन्होंने कल से लागू होने वाले यूसीसी का जिक्र करते हुए कहा, प्रदेश की जनता से किया एक और संकल्प हम पूरा करने जा रहे हैं। जो समाज में जाति, धर्म, क्षेत्र लिंग आदि के आधार पर राज्य में कानूनी भेदभाव को पूरी तरह समाप्त करने वाला कानून है। इस इतिहास रचने वाले निर्णय को लागू करने की ताकत देने के लिए उन्होंने राज्य की जनता का आभार एवं अभिनन्दन किया। वहीं कल से पार्टी के पक्ष में सामने आ रहे निकाय चुनाव नतीजों को देवतुल्य जनता का आशीर्वाद बताया। अब हम सबको मिलकर चुनावों में किए संकल्पों को धरातल पर उतारना है।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने समस्त कार्यकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों की गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। वहीं उन्होंने भाजपा को दोहरी खुशी देने वाले निकाय चुनाव परिणामों को विजय दिवस की अनुभूति देने वाला बताया। उन्होंने यूसीसी लागू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, जिस तरह गंगा यमुना समेत तमाम पावन धाराएं देश के जल जीवन को पनपाने का काम करती है। ठीक उसी तरह देवभूमि का समान नागरिक कानून, गंगोत्री बनकर समूचे राष्ट्र में एकसमान कानून की अवधारणा को स्थापित करेगा।
ध्वजारोहण के इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, राजपुर विधायक खजान दास, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, मुकेश कोली, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव कुस्तुभानंद जोशी, दायित्वधारी मधु भट्ट, विनोद उनियाल, मीरा रतूड़ी, राजेंद्र नेगी, कमलेश रमन समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
Latest Articles
विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर और अमरीकी विदेश मंत्री ने व्यापार, ऊर्जा और क्षेत्रीय सुरक्षा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर और अमरीका के विदेश मंत्री मार्काे रूबियो ने आज नई दिल्ली में कई मुद्दों पर चर्चा की।...
देश के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में भीषण लू, सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त
नई दिल्ली। देश के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में भीषण लू के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और तापमान औसत से काफी...
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, यूसीसी से किसी भी आदिवासी समुदाय के अधिकारों...
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने विशेष प्रावधान करके सभी आदिवासी समुदायों को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से...
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली आगामी एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक
-प्रदेश के मतदाताओं से एसआईआर में बीएलओ से सहयोग करने की अपील
देहरादून। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उत्तराखण्ड दौरे के दूसरे...
हिमालयी क्षेत्र कंचनगंगा में टूटा ग्लेशियर, नुकसान की कोई सूचना नहीं
चमोली। रविवार सुबह उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बदरीनाथ धाम के निकट कंचनगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने...
















