32.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड में 11 में से 10 नगरनिगमों में मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी जीत

देहरादून। उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव में 11 नगरनिगमों में से 10 नगरनिगमांे में मेयर पद पर 10 भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि 1 नगरनिगम में मेयर पद पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रही। हालांकि नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भाजपा की रफ्तार धीमी रही। कई नगरपालिका व नगरपंचायतों में बगावत कर चुनाव मैदान में चुनौती पेश करने वाले बागियों ने सत्तारूढ़ दल के पसीने छुड़ा दिए।
11 नगर निगमों में से 10 में भाजपा के मेयर प्रत्याशी जीते, श्रीनगर गढ़वाल में मेयर पद पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रही।  अल्मोड़ा नगरनिगम में मेयर पद पर भाजपा के अजय वर्मा, हल्द्वानी से भाजपा के गजराज बिष्ट, पिथौरागढ़ में भाजपा की कल्पना देवलाल, देहरादून में भाजपा के सौरभ थपलियाल, कोटद्वार में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत, रुद्रपुर से भाजपा का विकास शर्मा, ऋषिकेश से भाजपा के शंभू पासवान, काशीपुर से भाजपा के दीपक बाली, रुड़की से भाजपा की अनिता देवी अग्रवाल, हरिद्वार से भाजपा की किरण जैसल विजयी रहे। जबकि श्रीनगर में मेयर पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी विजयी रही।
देहरादून नगरनिगम  में  भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने मेयर पद पर 105095 वोट से जीत हासिल की । नगर निगम में यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है. दूसरे नंबर पर कांग्रेस के वीरेंद्र पोखरियाल रहे हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि नगर निगम में 100 वार्ड में से 64 वार्ड जीतने में भी भाजपा ने कामयाबी हासिल की है।
सौरभ थपलियाल को 241778 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे वीरेंद्र सिंह पोखरियाल 136483 वोट ही पा सके । इसके अलावा चुनाव लड़ने वाले बाकी सभी आठ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई. देहरादून नगर निगम में मेयर पद पर आम आदमी पार्टी, यूकेडी समेत कई निर्दलीय चुनाव मैदान में थे। देहरादून नगर निगम के 100 वार्ड में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत का बोर्ड बनाने में कामयाब रही। भाजपा के 64 पार्षद जीतकर नगर निगम पहुंचे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस रही कांग्रेस के 23 पार्षदों ने जीत हासिल की है, जबकि 13 निर्दलीय रूप से पार्षद बने हैं।  देहरादून नगर निगम में कल 415001 वोट पड़े. जिसमें 2924 लोगों ने नोटा पर भी अपनी मोहर लगाई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...