38.3 C
Dehradun
Saturday, June 20, 2026


spot_img

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया देहरादून विधानसभा भवन ई विधानसभा के लिए तैयार

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष, ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि विधानसभा के (दोनों भवन) देहरादून और गैरसैन में पेपरलेस सत्र की कार्यवाही की दिशा में कार्य (ई-नेवा) तीव्र गति से चल रहे हैं। देहरादून विधानसभा में ई-नेवा का कार्य पूर्ण हो चुका है। जबकि हमारे ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैन गैरसैन में कार्य अभी गतिमान है। इस कार्य को 3-4 माह में पूर्ण होने की आशा है।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया की यह सत्र पेपरलेस करने की योजना है जिससे की हम अनगिनत पेपर, संसाधन और पर्यावरण का बचाव करेंगे । जैसा की सर्व विदित है सरकारी कार्यालयों को पेपरलेस बनाने के लिए भारत सरकार के नेवा (NEVA) कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड विधानसभा भवन को पूरी तरह से ई-विधान प्रणाली से लैस किया गया है।

इसके माध्यम से न केवल विधानसभा भवन, बल्कि विधानसभा के सभी अनुभागों को भी डिजिटल रूप में तब्दील किया गया है। ई-विधान प्रणाली के जरिए विधायकों और विधानसभा के कर्मचारियों को डिजिटल माध्यम से कार्यों में सहयोग मिलेगा, जिससे कागज के उपयोग में कमी आएगी और काम की गति में भी सुधार होगा।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने यह भी बताया कि वह समय-समय पर विधानसभा भवन में हो रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करती रहती हैं। इस निरीक्षण के माध्यम से उन्हें विधानसभा भवन की कार्यप्रणाली, सुविधाओं और अन्य आवश्यक सुधारों के बारे में जानकारी मिलती है, जिससे कार्यों को बेहतर और सुसंगत तरीके से अंजाम दिया जा सकता है।

विधानसभा अध्यक्ष के अनुसार, पेपरलेस सिस्टम से न केवल संसदीय कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि संसाधनों की बचत भी होगी। इसके अलावा, यह कदम उत्तराखंड राज्य में डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने फुटपाथ पर चलने के अधिकार को मौलिक अधिकार बताया

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने फ़ैसला सुनाया कि तय फ़ुटपाथ पर चलने का अधिकार एक मौलिक अधिकार है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कहा कि किसी...

सेबी ने बाजार को अधिक प्रभावी बनाने और अनुपालन को आसान करने के लिए...

0
नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने बाजार को अधिक प्रभावी बनाने और अनुपालन को आसान करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए...

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत 2400 करोड़ रुपये की...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 2400 करोड़ रुपये...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 289 करोड़ की वित्तीय...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं...

उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली 24 करोड़...

0
देहरादून। मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास देहरादून में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...