नई दिल्ली। भारत ने मंगवार को एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों की खरीद के लिए रूस के साथ एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस कदम से भारतीय नौसेना की पनडुब्बी बेड़े की युद्धक क्षमताओं में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में जानकारी दी।
मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि आज रक्षा मंत्रालय ने रूस के साथ एंटी-शिप क्रूजत मिसाइल की खरीद के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इन मिसाइलों से भारतीय नौसेना की पनडुब्बी बेड़े की युद्धक क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। समझौता रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में किया गया।
रूसी संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोडिन ने कहा कि भारत और उनके देश के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, वोलोडिन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। राजभवन में बैठक के दौरान वोलोडिन के साथ रूसी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। वोलोडिन ने राज्य और क्षेत्रीय स्तर पर संसदीय संस्थानों के साथ सहयोग विकसित करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक 100 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा।
नौसेना की ताकत में होगा इजाफा, एंटी-शिप क्रूज मिसाइल की खरीद के लिए भारत ने रूस के साथ किया समझौता
Latest Articles
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग: विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली। भारत ने फिर दोहराया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उसका अभिन्न अंग हैं। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने...
ओडिशा में लगातार मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति गंभीर
नई दिल्ली। ओडिशा में लगातार बारिश जारी है। बारिश के कारण राज्य के उत्तरी जिलों में बाढ़ आने से लाखों लोग विस्थापित हो गए...
वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण और देश की प्रगति में...
राष्ट्र प्रथम, नशामुक्त भारत और विकसित भारत-स्वतंत्रता के अमृत संकल्पों को जन-जन का संकल्प...
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने देश एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। स्वतंत्रता दिवस...
स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिक होंगे “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” से...
देहरादून: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड पुलिस के 14 पुलिस कार्मिकों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के...














