नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की ‘बेचारी’ टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश के प्रथम नागरिक का अपमान किया जा रहा है। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने सोनिया गांधी की टिप्पणी का जिक्र किया।
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद – एक महिला राष्ट्रपति, एक गरीब परिवार की बेटी – अगर आप उनका सम्मान नहीं कर सकते, तो यह आप पर निर्भर है। लेकिन उनका अपमान करने के लिए क्या कहा जा रहा है? मैं राजनीतिक हताशा, निराशा को समझ सकता हूं, लेकिन राष्ट्रपति के खिलाफ…? क्या कारण है…?’
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ऐसी मानसिकता को पीछे छोड़ रहा है और महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने आगे कहा- आधी आबादी को पूरा अवसर मिले तो भारत दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ सकता है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का सामर्थ्य बढ़ा, हमने इनकी मदद बढ़ा दी है और इसका ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ा है। हमारी तीसरी बार सरकार बने के बाद 50 लाख से ज्यादा लखपति दीदी की जानकारी हम तक पहुंची है, अब तक सवा करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं। हम तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे। देश के गांवों में ड्रोन दीदी की चर्चा होती है। महिलाओं के हाथ में ड्रोन देखकर गांववालों को उन्हें देखने का नजरिया बदला। करोड़ों महिलाएं मुद्रा योजना लेकर उद्योगपति की भूमिका में आईं। चार करोड़ परिवारों को घर दिए उनमें 75 फीसदी मकानों का मालिकाना हक महिलाओं को मिला है।
बता दें कि, शुक्रवार को संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एक घंटे के संबोधन के बाद उनके बारे में सोनिया गांधी की ‘बेचारी और बहुत थकी हुई’ टिप्पणी ने बड़े विवाद को जन्म दे दिया है। वहीं कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की तरफ से उनके अभिभाषण को बोरिंग बताया गया था। कांग्रेस नेताओं की इन टिप्पणियों पर राष्ट्रपति भवन ने आलोचना करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी थी। राष्ट्रपति भवन ने कहा था कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी की टिप्पणी ‘खराब, दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य’ थी।
‘देश के प्रथम नागरिक का अपमान’, सोनिया गांधी की टिप्पणी पर पीएम मोदी ने किया कटाक्ष
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















