दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शाहाबाद पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है। मंगलवार शाम को पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिवक्ता जगमोहन मनचंदा की शिकायत पर हुई है। उन्होंने केजरीवाल पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने और दो प्रदेशों के लोगों के बीच उकसावे वाली बयानबाजी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके चलते भारतीय न्याय संहिता की धारा 192, 196, 197, 248-ए एवं 299 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिवक्ता जगमोहन मनचंदा ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से हरियाणा सरकार पर यमुना नदी के पानी में जहर मिलाने वाला बयान निराधार व अप्रमाणित है। यह बयान न केवल जनता के बीच हरियाणा के शासन पर संदेह पैदा करने वाला है अपितु इस बयान से आम लोगों से मन में दहशत और कलह को बढ़ाने की क्षमता भी है।
उन्होंने कहा कि यमुना नदी हरियाणा के लोगों और बड़े पैमाने पर करोड़ों हिंदुओं के लिए आस्था का प्रतीक है और केजरीवाल के बयान से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि उच्च सार्वजनिक जिम्मेदारी वाले पद पर रहे व्यक्ति की तरफ से की गई ऐसी अपुष्ट और अपमानजनक टिप्पणी न केवल अंतरराज्यीय सद्भाव को कमजोर करती है बल्कि सरकारी संस्थाओं में जनता के विश्वास को भी खत्म करती है। एडवोकेट जगमोहन मनचंदा ने बताया कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसकी जांच पुलिस को करनी है। पुलिस मामले की पूरी जांच करे और कानून के तहत केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई करे।
केजरीवाल पर एक और केस: शाहबाद पुलिस ने पांच धाराओं के तहत दर्ज की FIR, धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप
Latest Articles
एनआईए ने दाखिल की 1597 पन्नों की चार्जशीट, पाकिस्तानी आतंकी संगठन LeT और TRF...
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। इसमें...
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: लूथरा बंधुओं को लाया जाएगा भारत, एयरपोर्ट पर उतरते ही...
नई दिल्ली। गोवा के नाइट क्लब में आग लगने की घटना के बाद देश छोड़कर फरार हुए लुथरा बंधुओं को मंगलवार को थाईलैंड से...
हुसैनीया पैलेस में PM मोदी का स्वागत, किंग अब्दुल्ला संग द्विपक्षीय मुद्दों पर की...
अम्मान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के क्रम में जॉर्डन पहुंच चुके हैं। पहले जहां एयरपोर्ट पर जॉर्डन के पीएम जाफर...
आपदा प्रबंधन विभाग के कार्मिक भी बनेंगे फर्स्ट रिस्पांडर
देहरादून। उत्तराखण्ड में आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आपदा प्रबंधन विभाग...
25 वर्षों में उत्तराखंड को देश के सर्वाधिक प्रगतिशील और समृद्ध राज्यों में शामिल...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित होटल हयात सेंट्रिक में एक न्यूज चैनल द्वारा आयोजित ‘डायमण्ड स्टेट समिट’ में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम...
















